महासमुंद. खट्टी शराब दुकान में एक युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी के विरूद्ध सिटी कोतवाली थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि झालेंद्र ठाकुर पिता संतोष ठाकुर ( 23 वर्ष), निवासी ग्राम डोंगरीपाली 09 नवंबर की को दोपहर लगभग 2 बजे में अपने गांव के साथियों के साथ ग्राम डोंगरीपाली के जंगल में पिकनिक मनाने गया था। खाने-पीने के दौरान शराब कम पड़ जाने से झालेंद्र अपने साथी गजेंद्र कुमार ध्रुव के साथ ग्राम खट्टी स्थित देशी शराब दुकान से शराब लेने गया। वहां में शराब खरीदने के लिए लाइन में खड़ा था, जब उसकी शराब लेने की बारी आने वाली थी, तभी पीछे से एक लड़का आया और मुझे शराब लेने दे कहने लगा।
इसे भी पढ़ें – वकील की गाड़ी में तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी
इस पर झालेंद्र ने उससे कहा कि मैं शराब लेने ही वाला हूँ, मेरे बाद ले लेना। इसी बात को लेकर वह लड़का गुस्से में आ गया और अपने पास रखे चाकू को निकालकर उसके कूल्हे में दो बार वार कर दिया, जिससे में मौके पर ही गिर गया। इसके बाद उक्त लड़का वहां से भागने लगा, जिसे उसका साथी गजेंद्र कुमार ध्रुव दौड़ाने लगा। बाद में गजेंद्र ने बताया कि चाकू से हमला करने वाला लड़का टिकेश्वर निषाद निवासी ग्राम खट्टी था। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 109 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

