महासमुंद. गांजा का अवैध परिवहन कर रहे ओडिशा के दो लोगों को कोमाखान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15,68,500 रुपए का 31.370 किलो गांजा बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम टेमरी के जांच नाका वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ग्रे रंग की एक्सएस 6 मारूति कार क्रमांक ओडी 08 टी 0796 में 02 व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। इसके बाद वाहन के आने पर पुलिस ने उसे रोका। पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम जितेंद्र दास पिता स्व भगवान दास 34 साल निवासी तहसीर थाना केसिंगा जिला कालाहांडी ओडिसा एवं चालक के बगल सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम समारू साहू पिता झाडू साहू 39 साल निवासी तहसीर थाना केसिंगा जिला कालाहांडी ओडिसा का होना बताया। वाहन की तलाशी लेने कुल 31.370 किलोग्राम गांजा कीमत 1568500 रुपए को बरामद किया किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा कार कीमत 600000 रुपए, दो मोबाइल बरामद किया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(बी)(II)(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
इसे भी पढ़ें – महासमुंद में 19 नवंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला
सिंघोड़ा पुलिस ने जब्त किया गांजा
इसी तरह गांजा जब्ती के एक अन्य मामले में ऑपरेशन निश्चय के तहत एंची नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 06.140 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत 3,07,000 रुपए) को बरामद किया गया। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि 15 नवंबर को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक काले रंग की पिट्ठू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर एनएच 53 रोड से होते हुए ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने रेहटीखोल चौक पहुंच कर घेराबंदी कर एक व्यक्ति से पूछतछ की, जिस पर सने अपना नाम जयप्रकाश पटेल पिता विजय सिंह पटेल 24 साल बरा गदोली थाना उचेहरा जिला सतना मध्यप्रदेश होना बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.140 किलोग्राम गांजा कीमत 03,07,000 रुपए, एक मोबाइल कीमत 7000 रुपए को बरामद किया। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा 20(बी), ii(बी), एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

