अनियंत्रित होकर ट्रक के पलटने से चालक की मौत

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. अनियंत्रित होकर ट्रक के पलट जाने से चालक की हुई मौत को लेकर सरायपाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर दिनेश कुमार पटेल 14 नवंबर की रात करीबन 11 बजे ट्रक क्रमांक  ओडी 15 एक्स 2155 में एमएस ब्लेड लोडकर झारसगुडा ओडिशा से भिलाई जा रहा था, दिनांक 15 नवंबर को करीबन 07.30 बजे  पठानिया ढाबा के सामने हर्राटार एनएच 53 रोड के पास ट्रक अनियंत्रित होकर रोड के नीचे पलट गया, जिससे दिनेश कुमार स्टेयरिंग में फंस गया।

इसे भी पढ़ें – कोल्दा मर्डर मामला, गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद, बीच बचाव कर रहे युवक की जानलेवा हमले से हुई थी मौत

Join WhatsApp Group

घटना में गंभीर चोट आने से एंबुलेंस के माध्यम से उसे सरकारी अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद मृत्यु हो जाना बताया। मामले में सरायपाली थाने में मृतक के भाई मनमोहन पटेल ग्राम जुगनी थाना जियावन जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश की रिपोर्ट पर धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

More articles

Read Now