महासमुंद. ग्राम सुखापाली के एक घर में जुआ खेल रहे 8 आरोपियों के विरूद्ध सरायपाली थाने में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर 18 नवंबर को सुखापाली के बुधराम रत्नाकर के घर छापा मारकर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान बुधराम रत्नाकर पिता कटीराम रत्नाकर 35 साल सुखापाली, हरिशंकर भारद्वाज पिता मोती लाल 37 वर्ष मोहदा, महेत्तर भारगे पिता जगतू भारगे 52 साल सुखापाली, बलराम रत्नाकर पिता तिजऊ रत्नाकर 32 साल सुखापाली, दुर्योधन भारगे पिता रामलाल 42 साल सुखापाली, योगेश्वर पटेल पिता राधेश्याम पटेल, 42 साल कोकड़ी, अनिल रत्नाकर पिता मुरीत राम 30 साल सुखापाली और अनीज कुमार रत्नाकर पिता साधराम रत्नाकर 34 साल सुखापाली को गिरफ्तार किया।
इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 17310, 2 नग मोटर सायकल कुल 70000 रुपए, 05 नग मोबाइल कीमत 19,000 रुपए को बरामद किया गया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4, 5 और 112 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

