छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का क्या होगा असर

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़वासियों के लिए मौसम के मोर्चे से राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव या तेज सर्दी के बढ़ने के आसार नहीं हैं। न्यूनतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है और पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। फिलहाल किसी भी जिले के लिए बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम का क्या है प्रभाव

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ उत्तरी ओडिशा और दक्षिणी गंगीय पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय बना हुआ है। समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित यह सिस्टम फिलहाल छत्तीसगढ़ के मौसम पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं डाल रहा है। इसी वजह से प्रदेश में आसमान साफ रहने और दिन के समय खिली धूप निकलने की उम्मीद है।

Join WhatsApp Group

उत्तरी हिस्से में सिहरन, मैदानी इलाकों में हल्की गर्माहट

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के तापमान में साफ अंतर देखा जा रहा है। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में रात का पारा लुढ़ककर 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जिससे वहां सुबह और रात के समय अच्छी खासी ठंड महसूस हो रही है। दूसरी ओर, दुर्ग में दिन के समय हल्की गर्माहट का अनुभव हो रहा है, जहां अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

इसे भी पढ़ें – महासमुंद जिले में राइस मिल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 47,064 कट्टा सरकारी धान गायब मिलने पर राइस मिल सील, 268 क्विंटल चावल जब्त

रायपुर और बिलासपुर में कैसा है मौसम का हाल

राजधानी रायपुर में दिन और रात के तापमान के बीच संतुलन दिखाई दे रहा है। लालपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, माना एयरपोर्ट क्षेत्र में दिन का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

आज 27 नवंबर 2026 को प्रमुख शहरों का संभावित तापमान

आज प्रदेश के अलग-अलग शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान इस प्रकार है:

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
रायपुर29°C16°C
बिलासपुर29°C16°C
दुर्ग29°C16°C
राजनांदगांव29°C16°C
पेंड्रा रोड26°C13°C
अंबिकापुर25°C11°C
सूरजपुर25°C13°C
जगदलपुर29°C16°C

खेती, सफर और सेहत के लिए क्यों खास है यह मौसम

दिन में हल्की धूप और रात में गुलाबी ठंड के बीच प्रदेश का मौसम यात्रा, आउटडोर गतिविधियों और रोजमर्रा के कामकाज के लिए अनुकूल बना हुआ है। बारिश की संभावना न होने से किसानों को फसल कटाई और मिंजाई जैसे कार्यों में सुविधा मिल रही है। हालांकि, दिन और रात के तापमान में अंतर को देखते हुए विशेषज्ञों ने सुबह और देर रात बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

More articles

Read Now