महासमुंद. एटीएम में पैसा जमा करने गए एक व्यक्ति को बातों में उलझाकर कार्ड बदलकर दो अज्ञात व्यक्तियों ने 25 हजार रुपए निकाल लिए। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस को बेलसोंडा निवासी कुंदन धीवर पिता बुगेश्वर धीवर ने बताया कि उसका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक शाखा महासमुंद में है। दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बस स्टैंड के पास महासमुंद में पैसा जमा करने आया था। जब वह एमटीएम में कार्ड डालकर बैलेंस चेक कर रहा था, तभी दो अज्ञात व्यक्ति आये और आजू बाजू में खडे हो गये एवं पिन नंबर को देख लिया और बातों में उलझा कर एक व्यक्ति बात करने लगा, तब तक दूसरा व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड को निकाल कर बदल दिया, जिसे वह लेकर चला गया, कुछ देर बाद मोबाईल में मैसेज आया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल 25000 रुपए निकाल लिया गया। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 318(4) बीएनएस के तहत तहत जुर्म दर्ज किया गया। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

