जुए के फड़ पर पिथौरा, सरायपाली पुलिस का छापा, 14 आरोपी गिरफ्तार

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. जुआ खेल रहे लोगों पर जिली की पिथौरा और सरायपाली पुलिस ने कार्रवाई की है। इस दौरान दो मामलों में कुल 14 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पिथौरा पुलिस ने जुए के फड़ में छापा मारकर 9 लोगों को गिरफ्तार कर 28 हजार की संपत्ति जब्त की है। मामले में आरोपियों के विरूद्ध पिथौरा थाने में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों और जुए के कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिथौरा पुलिस की टीम ने जुए के अड्डों पर लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें – शराब के नशे में हैवान बना कलयुगी बेटा: खाना मिलने में हुई देरी, तो लकड़ी से पीट-पीटकर ले ली मां की जान

इसी के तहत 10 नवंबर को पिथौरा पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर वार्ड नंबर 05 गौरा-गौरी चौक रामसागर पारा के पास खुले मैदान में अवैध रूप से जुआ खेल रहे 09 आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया व गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चमन चौहान, त्रिलोचन दीवान, रामनाथ चौहान, मुकेश चौहान, सुमीत प्रजापति, उत्तम पांडे, फागुराम सेन, नीरज तांडी, शशिकांत ऊर्फ बुटू पिथौरा को गिरफ्तार किया है। जुआ खेलते पकडे गए उक्त आरोपियो के कब्जे से नगदी रकम 8000 रूपये व चार मोबाइल (कीमती करीबन 20,000 रूपये), कुल कीमती करीब 28,000 रुपए की संपत्ति बरामद की गई। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगुढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, धारा 112, बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामला अजमानजीय होने से गिरफ्तार आरोपियों को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

सरायपाली पुलिस ने पांच जुआरियों को पकड़ा

इधर सरायपाली पुलिस ने संजय नगर जाने के रास्ते पर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बबलू सेन पिता मुन्नालाल सेन 38 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 उड़ियापारा सरायपाली थाना सरायपाली, नितीन गुप्ता पिता सुदामा प्रसाद गुप्ता 42 वर्ष निवासी महलपारा थाना सरायपाली, शंकर यादव पिता सुखदेव यादव 28 वर्ष वार्ड क्रमांक 12 सरायपाली थाना सरायपाली, मुकेश गुप्ता पिता घनश्याम गुप्ता 36 वर्ष निवासी वार्ड 12 उड़ियापारा सरायपाली थाना सरायपाली, बबलू यादव पिता असिलो यादव 29 वर्ष वार्ड क्रमांक 12 उड़ियापारा सरायपाली थाना सरायपाली के कब्जे से नगद कुल 3620 रुपए बरामद किया। आरोपियों के विरूद्ध छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2)  के तहत कार्रवाई की गई। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

More articles

Read Now