Trending News

---Advertisement---

जनगणना के प्रति जनजागरूकता हेतु विशेष ग्रामसभा आयोजित

On: April 25, 2026
विशेष ग्रामसभा आयोजित (Babapost Hindi News)
---Advertisement---


महासमुंद. जिले के ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल 2026 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया था । इस अवसर पर ग्रामीण जनगणना चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार महासमुंद जुगल किशोर पटेल द्वारा ग्राम अछरीडीह में उपस्थित होकर जनगणना 2027 कार्यक्रम के तहत ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान किया गया ।

साथ ही डिजिटल जनगणना एवं स्वगणना का महत्व बताया गया। स्वगणना करने हेतु अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने एवं प्रचार प्रसार करने हेतु भी कहा गया।

उल्लेखनीय है कि जनगणना का प्रथम चरण का कार्य 01 मई से प्रारंभ होकर 30 मई तक चलेगा जिसमें प्रगणक, घर-घर जाकर मोबाईल से मकान सूचीकरण का कार्य करेंगे। आम नागरिक अपनी गणना स्वयं ऑनलाइन कर सकते हैं इसके लिए 16 से 30 अप्रैल तक यह स्व गणना का कार्य जारी है इस कार्य के जन जागरूकता के तहत विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। Latest update के लिए विजिट करते रहें Babapost Hindi News.

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now