Friday, May 17, 2024
HomeAstrologyआज का राशिफल 30 अप्रैल 2024 | Aaj Ka Rashifal 30 April...

आज का राशिफल 30 अप्रैल 2024 | Aaj Ka Rashifal 30 April 2024

आज का राशिफल 30 अप्रैल 2024 | Aaj Ka Rashifal 30 April 2024 in Hindi : जानिए आज मंगलवार का राशिफल। किन जातकों की दिक्कतें दूर होंगी, किन्हें मिलेगी सफलता

आज का राशिफल 30 अप्रैल 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) दफ्तर में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। व्यावसायिक अनुबन्धों के लिये दिन बेहद शुभ है। आपकी तर्कशक्ति दूसरों की समस्याओं का भी समाधान करने में मदद करेगी। मध्यस्थता के कई अटके हुये मामलों का समाधान कर लेंगे। पुराने मित्रों से अचानक मुलाक़ात हो सकती है।

वृष राशि (Taurus Horoscope) धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सावधान रहेंगे। अधूरी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। दूसरों के साथ अपनी तुलना न करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) ज्यादा सोच-विचार करने के कारण तनाव में आ सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। गूढ़ ज्ञान-विज्ञान को लेकर काफी जिज्ञासु रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा होने से आपका मन शान्त रहेगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सन्तान को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। व्यापार में बड़ी व स्थायी पार्टनरशिप हो सकती है। काम के दबाव के कारण परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें।

इस दिशा में रखें बांस का पौधा, नहीं तो उड़ जाएगा पैसा, हो जाएंगे कंगाल

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) सम्पत्ति की खरीदी में परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों में कड़वाहट हो सकती है।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) आपकी सक्रियता बढ़ेगी। राजनीतिक बहसबाजी के कारण सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। परिजनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। बेरोजगार लोग नौकरी को लेकर थोड़े चिन्ताग्रस्त रहेंगे।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) यात्रा कर सकते हैं। नजदीकी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में जोखिम लेना चाह रहे हैं तो दिन बेहद शुभ है। व्यापारिक योजनाओं के लिये समय बहुत अच्छा है।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। भोजन में शुद्धता और पौष्टिकता का ध्यान अवश्य रखें। आपकी तार्किक क्षमता की लोग प्रशन्सा करेंगे। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। कुछ लोग आपको नीचा दिखाने का भी प्रयास कर सकते हैं।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) कारोबार में नया प्रयोग करने के लिये दिन शानदार है। विदेशी भूमि से धन लाभ होने की प्रबल सम्भावना है। विवादित मामलों के सुलझने के योग बन रहे हैं। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें। भोग-विलास में आप धन खर्च करेंगे।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) तनाव रहेगा। लेकिन आपको गलत मार्गों का चयन करने से बचना चाहिये। नजदीकी लोग आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। इसीलिये आज गम्भीर विषयों पर चर्चा करने से बचें। छोटी-छोटी बातों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। जोड़ों में दर्द और गठिया से पीड़ित जातकों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आपके व्यवहार से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। आयात-निर्यात सम्बन्धी व्यवसाय से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं।

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular