आज का राशिफल 4 मई 2024 : सिंह को मिलेगा मान-सम्मान, वृष को रहेगी चिंता, जानें अपना दैनिक राशिफल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज का राशिफल 4 मई 2024 | Aaj Ka Rashifal 4 May 2024 in Hindi : जानिए आज शनिवार का का राशिफल कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल 4 मई 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपकी पहचान बनेगी। व्यापार में धैर्य से काम लेने के कारण बड़ा लाभ मिल सकता है। बीमार लोगों के रोग मुक्ति की सम्भावना है। जॉब में मनोवान्छित उन्नति मिल सकती है।

वृष राशि (Taurus Horoscope) मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर असहजता दूर होगी। सन्तान के करियर की चिन्ता रहेगी। उच्च शिक्षा में अच्छी सम्भावना मिल सकती है। नये सम्बन्धों का भरपूर लाभ उठायेंगे। अपनी बातों से लोगों को आकर्षित कर पायेंगे।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) व्यवसाय में लाभ की स्थिति कम रहेगी। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। स्वच्छ और पौष्टिक भोजन का सेवन करें। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आयेगा। व्यर्थ के तनाव से स्वयं को दूर रखें। सरकारी कार्यों में अवरोध आयेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आपका समय बर्बाद हो सकता है। कुछ लोग आपको लक्ष्यों से भटकाने का प्रयास कर सकते हैं। मनःस्थिति थोड़ी विचलित रहेगी। कब्ज की समस्या हो सकती है। दूर की यात्रा आज न करें तो हितकर होगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाने के कारण आप के ऊपर लोग काफी विश्वास करेंगे। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी योजना अवश्य बना लें। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में आपको लाभ होगा।

इस दिशा में रखें बांस का पौधा, नहीं तो उड़ जाएगा पैसा, हो जाएंगे कंगाल

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) जीवनशैली में भोग-विलास की अधिकता रहेगी। आपके वाक चातुर्य से लोग प्रभावित होंगे लेकिन झूठ न बोलें। धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) अपने जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें। भावुक होकर किसी पर भरोसा न करें। सन्तान के भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। पहले लिये गये निर्णय आपको बदलने पड़ सकते ।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) व्यापार में नये समझौते करने पड़ सकते है। कार्यक्षेत्र में आपके मनोनुकूल कार्य नहीं होंगे। पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा। बुरी संगत के कारण प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। अस्थमा के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आज आप किसी कानूनी मामले को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। मित्रों के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। ऑफिस के काम से आपको टूर करना पड़ सकता है। आशा से अधिक अच्छा परिणाम प्राप्त होने से उत्साहित रहेंगे।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) दस्तावेजों को सम्भालकर रखें। लोग आपसे ईर्ष्या की भावना रखेंगे। मन से कमजोरी न मानें। कुटुम्बजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। अनावश्यक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिवार में स्वीकृति बन सकती है।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कार्यक्षेत्र में जो रुकावटें आ रही थी वो दूर होंगी। आज गूढ विषयों का अध्ययन करेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि होगी।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) कामकाज में असन्तुलन की स्थिति रहेगी। बिना पूछे किसी को सलाह न दें वरना अपयश झेलना पड़ सकता है। पार्टनर्स मौके पर आपको धोखा दे सकते हैं। किसी उलझे हुये मामले को लेकर तनावग्रस्त हो सकते हैं। स्त्रियों को संक्रमण जैसी समस्या हो सकती है।

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now