महासमुंद. सिटी कोतवाली थाना परिसर में रखे एक बाइक को ले जा रहे लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है।
मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रधान आरक्षक भागवत राम साहू द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया, जिसमें बताया गया है कि 24 नवंबर को अपराध क्रमांक 720/2026 धारा 3(2) जुआ एक्ट एवं 112(2) बीएनएस में जब्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 पीसी 9667 को थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया था।
उक्त मोटर सायकल को कुलेश्वर यादव पिता संतोष यादव 27 वर्ष निवासी ग्राम गोईंदा थाना आरंग, टोमन निषाद एवं उसका एक साथी 26 नवंबर के 11.45 बजे से 12.10 बजे के मध्य ले जा रहा था। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
करणी कृपा पावर प्लांट हादसा, शिफ्ट ड्यूटी इंचार्ज के खिलाफ एफआईआर

