स्थानीय अवकाश में संशोधन, विभाग ने इस दिन घोषित की छुट्टी

रायपुर. स्थानीय अवकाश को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ ने संशोधित आदेश जारी किया है। यह स्थानीय अवकाश रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर के लिए है। सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रालय महानदी भवन द्वारा

Written by: Admin

Published on: June 12, 2024

रायपुर. स्थानीय अवकाश को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ ने संशोधित आदेश जारी किया है। यह स्थानीय अवकाश रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर के लिए है।

सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रालय महानदी भवन द्वारा रायपुर एवं नवा रायपुर अटल नगर के लिए स्थानीय अवकाश 9 अगस्त 2024 के बजाए अब 12 नवंबर 2024 को घोषित किया है। इस आशय  का संशोधन आदेश 10 जून 2024 को जारी कर दिया गया है।

कैलेण्डर वर्ष में 03 स्थानीय अवकाश की घोषणा सामान्य पुस्तक परिपत्र के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों के तहत् जिला स्तर पर कलेक्टर द्वारा की जाती है। लेकिन नवा रायपुर अटल नगर तथा रायपुर शहर के संबंध में यह घोषणा सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रालय महानदी भवन द्वारा की जाती है।

सामान्य प्रशासन विभाग के अफसरों ने बताया कि 9 अगस्त 2024 को प्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पूर्व से ही सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि 9 अगस्त 2024 को पूरे प्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़: 240 सीटों वाले पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना को मंजूरी

Previous

Jeep Compass Sport हुआ और किफायती, कीमत हुई कम, टनाटन फीचर्स से भरपूर

Next

छत्तीसगढ़ राज्य कर विभाग ने लॉन्च किया ई-संवीक्षा पोर्टल, ये सुविधाएं मिलेंगी