महासमुंद. IPL मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने रायपुर और बेमेतरा से मास्टरमाइंड एडमिन समेत 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। विवेचना के दौरान पुलिस को एक करोड़ से अधिक राशि के लेनदेन से संबंधी जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार ये लोग स्थान बदलकर अलग अलग जगहों में छिपकर ऑनलाइन सट्टेबाजी करते थे। आरोपियों के कब्जे से 02 लैपटाप, 01 टेबलेट, 22 मोबाइल एवं 1 करोड 15 लाख रुपए के ऑनलाइन सट्टा का रिकार्ड जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण के मुख्य एडमिन निशांत द्वारा पैनल को ऑपरेट किया जाता था और अनय को आईबीचे जाती थी एवं सट्टे के पैसे का डिस्ट्रीब्यूशन और रेग्यूलेट किया जाता था। बता दें कि पूर्व में भी ऑनलाइन सट्टा के प्रकरण में थाना महासमुंद में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी, जो पावर एक्स वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टेबाजी में लिप्त थे।
पुलिस ने बताया कि थाना महासमुंद अंतर्गत जुआ सटोरियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देश मिले हैं। उक्त निर्देश के परिपालन में पूर्व 08.04.2026 को था बाबा फेमिली ढाबा घोड़ारी महासमुंद के पास आरोपियों को अवैध रूप से पॉवर एक्स व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलते-खिलाते आरोपी- दीपेश गोश्वामी उर्फ सुमन महासमुंद, मनीष शर्मा रायपुर, हितेश उर्फ मोनू रायपुर, हितेश उर्फ पिंकू साहू रायपुर, नवनीत देवांगन रायपुर, उज्ज्वल देवांगन दुर्ग को गिरफ्तार किया गया था।
इस प्रकरण की विवेचना के दौरान तकनीकी एनालिसिस एवं मुखबिर के माध्यम से उक्त ऑनलिन सट्टा में मुख्य एडमिन और अन्य सटोरियों के भी संलिप्त होने की जानकारी मिली थी।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा रायपुर से संदेहियों को अभिरक्षा में लिया गया। जिन्होंने तकनीकी विश्लेषण एवं पूछताछ में पॉवर एक्स व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से आईपीएल मैचों में ऑनलाईन पैनल UNCLEBAT9, UNCLE 777.com, Grand777.com, PowerExch.com WazirExch.com, Classic7777.com, GrandExch.com, God777.com के माध्यम से लगभग 01 करोड़ 15 लाख रुपए का सट्टे का रिकार्ड पाया गया।
ये हुए गिरफ्तार
मामले में आरोपी दुर्गेश डहरे उर्फ योगेश पिता जीवन लाल डहरे (33 वर्ष) भाठागांव रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर, ललित चावला पिता स्व सेवक राम चावला (41 वर्ष) महावीर नगर रायपुर थाना राजेंद्र नगर रायपुर जिला रायपुर, अंशु बग्गा पिता प्रीतपाल सिह बग्गा (31 वर्ष) वार्ड 08 बेमेतरा थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा जिला बेमेतरा, सौरभ जैन पिता स्व सुभाष जैन (38 वर्ष) सेक्टर 16 डीडी नगर थाना डीडी नगर रायपुर जिला रायपुर, विजय वर्मा पिता बाला राम वर्मा (39 वर्ष), वार्ड नं 12 नरदहा थाना विधानसभा रायपुर जिला रायपुर एवं निशांत नागवानी पिता किशोर नागवानी (34 साल), निवासी देवपुरी, वार्ड नं. 52 रायपुर जिला रायपुर को जुआ एक्ट के साथ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।









