Friday, May 17, 2024
HomeDharm KarmBudhwar Ke Upay : कर्ज नहीं उतर रहा, सुख-संपत्ति पाने के लिए...

Budhwar Ke Upay : कर्ज नहीं उतर रहा, सुख-संपत्ति पाने के लिए बुधवार के दिन ये उपाय करें, श्रीगणेश, मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी

Budhwar Ke Upay – बुधवार भगवान गणेश और लाल किताब के अनुसार मां दुर्गा को समर्पित है। इसके देवता बुध है। बुध ग्रह के नाम से ही बुधवार कहा जाता है। जिनकी कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर है तो उनको बुधवार के दिन विशेष ज्योतिषीय उपाय जरूर करने चाहिए। आइए जानें बुधवार के इन उपायों के बारे में…

ज्योतिष शास्त्र और लाल किताब के अनुसार, बुधवार के दिन मां दुर्गा का ध्यान करते हुए दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से किसी तरह का अनिष्ट नहीं होता है और में सुख-शांति बनी रहती है।

बुधवार करें ये इसका का दान

बुधवार को  हरी मूंग की दाल का दान करना चाहिए। साथ ही हरी मूंग की दाल का सेवन करना भी लाभकारी माना जाता है। इससे कुंडली में बुध की स्थिति प्रबल होती है। भगवान गणेश व लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। बुधवार के दिन भगवान शिव को हरी मूंग अर्पित कर सकते हैं।

बुधवार को गणेश स्रोत का पाठ करें

कर्ज से परेशान हैं तो हर बुधवार को गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। यह करने से जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होते हैं। सुख-समृद्धि आती है और विघ्न-बाधा भी दूर होते हैं।

गणेश को चढ़ाएं ये चीज

बुधवार को भगवान गणेश को शमी पत्ता और दुर्वा चढ़ाना चाहिए। ध्यान रखें 21 दूर्वा की गांठें गणेशजी के मस्तक पर चढ़ाई जाती हैं। बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं। इससे 33 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद और ग्रह दोष पीड़ा भी दूर होती है।

बुध के मंत्रों का करें जाप

बुधवार के दिन बुध ग्रह के मंत्रों का जाप करना चाहिए। बुध के इन मंत्रों का जप करने से मन शांत होता है और तनाव से भी मुक्ति मिलती है। बुध के मंत्र से कुंडली में बुध की स्थिति प्रबल होती है। ध्यान रहे कि बुध मंत्र का जप 14 बार ही किया जाता है।

  • बीज मंत्र : ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः!
  • ॐ बुं बुधाय नमः अथवा ॐ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः!
  • ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:
  • प्रियंगुकलिकाश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम। सौम्यं सौम्य गुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम।।

बुधवार के उपाय (Budhwar Ke Upay)

  • दुर्गा सप्तशती पाठ करें
  • हरी मूंग दान करें
  • गणेश स्तोत्र का पाठ करें
  • गणेशजी को दुर्वा, शमी पत्र अर्पित करें
  • गाय को हरी घास का सेवन करें।
  • भगवान बुध के मंत्रों का जप करें
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular