कार से गांजा तस्करी, ओडिशा के 4 तस्कर गिरफ्तार, 19,95,500 रुपए का सामान जब्त

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
Join WhatsApp Group

महासमुंद. ऑपरेशन निश्चय के तहत कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस ने कार से गांजा की तस्करी कर रहे ओडिशा के 4 लोगों को गिरफ्तार किय है। आरोपियों के कब्जे से23.500 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल  इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने के लिए दिए गए निर्देश पर जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्रवाई की जा रही है।

इसी दरमियान  मुखबीर से सूचना मिली कि एक किआ कैरेंस कार क्रमांक ओडी 02 सीटी 3301 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ की ओर आ रहा है।  सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अंतरराज्यीय चेक-पोस्ट एनएच-53 पहुंचकर नाकाबंदी गया। कुछ समय बाद मुखबीर के बताये संदेही वाहन नंबर की एक किआ कैरेंस कार को रोका गया। कार मे 04 व्यक्ति बैठे थे।

नाम पता पूछने पर वाहन चालक ने अपना नाम स्वागत महाकुल पिता अमरेश महाकुल (26 साल) डिमरीपाली  थाना बाउसुनी जिला बौध (ओडिशा), केशव गाई गौउरिया पिता अभि गाई गौउरिया (32 साल) डिगी थाना मनोमुंडा जिला बौध (ओडिशा), मनतोष पौड पिता नरेंद्र पौड (28 साल)  सोभापावली  थाना मनोमुंडा जिला बौध (ओडिशा) और रविंद्र बस्तिया पिता खगेश्वर बस्तिया (26 साल) गोपालपुर थाना मनोमुंडा जिला बौध (ओडिशा) बताए। 

पूछताछ करने पर गोलमोल जबाव देने लगे, कड़ाई से पूछताछ करने पर कार के पीछे सीट में सफेद रंग के बोरी में गांजा होना बताये। जिसे वे जिला बौध (ओडिशा) से लोड कर जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) ले जाना बताए। आरोपियों व गवाहों के समक्ष के वाहन की तलाशी लेने पर कार की पीछे सीट में सफेद रंग के बोरी में कुल 23.500 किलो मादक पदार्थ गांजा (कीमत 11,75,000 रुपए), बरामद हुआ। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए बरामद गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त वाहन किआ कैरेंस कार कीमत 8,00,000 रुपए,  04 नग मोबाईल कीमत 20,500 रुपए सहित कुल 19,95,500  रुपए की संपत्ति जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिंघोडा में धारा 20(बी)II(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

More articles

Latest article