CG News : बागबाहरा में युवक के साथ मारपीट, पुरानी रंजिश का मामला, सिर पर आई चोट

CG News : महासमुंद. जिले के बागबाहरा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट करने की घटना हुई है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। बागबाहरा पुलिस

Written by: Admin

Published on: April 29, 2024

CG News : महासमुंद. जिले के बागबाहरा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट करने की घटना हुई है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

बागबाहरा पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विक्की राजपूत पिता सुभाष राजपूत ने रिपोर्ट लिखाई है कि मैं ग्राम हरनादादर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला हूं। कक्षा 12वी तक पढा लिखा हू। 28 अप्रैल की देर शाम 7.58 बजे बागबाहरा के सोनू देवागंन ने मुझे फोन कर जैन मंदिर मैदान में बुलाया। जहां मैं अपने भाई दीपक राजपूत, दोस्त सौरभ बंजारे एवं वेद चन्द्राकर  साथ जैन मंदिर मैदान गया। जहां आरोपी सोनू देवांगन अपने साथी अर्जुन गोस्वामी ,राजा सेन, शिवा वगैरह के साथ था।

इस दौरान आरोपी पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगा। जब मैने उसे गाली देने से मना किया तो आरोपी और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का, हाथ में पहने कड़े, हाथ में पकड़े स्पीकर एवं बीयर बाटल से मारपीट किया। इस मारपीट से मेरे सिर के पीछे भाग में चोट आई है । पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़ें – CG News : बारात में जबरदस्ती घुसकर नाचने लगे, जब मना किया तो शुरू कर दी मारपीट

Previous

Tata Punch की सफलता के बाद कंपनियों में माइक्रो एसयूवी लाने की होड़ मची, अब Maruti की भी होगी एंट्री

Next

CG News :  बाइक को कट मारकर चलाया, मना किया तो शुरू हुआ विवाद, फिर युवक और उसके पिता से मारपीट