महासमुंद. बसना के शराब दुकान में बीयर को लेकर हुए विवाद के चलते एक व्यक्ति ने सुपरवाइजर के साथ मारपीट कर दी। मामले की रिपोर्ट पर बसना थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
बसना शराब दुकान का सेल्समैन अमीय कुमार निवासी ग्राम बरगांव 15 नवंबर की रात करीबन 08 बजे शराब दुकान बसना में रायपुर से आए शराब को दुकान में रखवा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और बीयर की मांग करने लगा, जिसे अमीय कुमार ने कहा कि शराब का नया स्टॉक आया है जो कि स्कैन नहीं हो रहा है।
इसके बाद वह व्यक्ति अन्य शराब खरीद कर वहां से चला गया। कुछ समय पश्चात करीबन 08.30 बजे वह व्यक्ति फिर वापस आया और बीयर मांगने पर सेल्समैन नेपाल बाक ने उसे बीयर दिया। बीयर लेने के बाद वह व्यक्ति अंग्रेजी शराब दुकान के गेट के पास आया और पहले बीयर क्यों नहीं दिए कहते हुए गाली गलौज कर अपने हाथ में रखे बीयर के बॉटल से अमीय कुमार के सिर में मार दिया, जिससे सिर में चोट लगी।
इसे भी पढ़ें – जमीन की बात को लेकर हंगामा, छोटे भाई के घर में तोड़फोड़ कर एक लाख से ज्यादा के जेवर लेकर भागे आरोपी
उक्त घटना को वहां पर उपस्थित नेपाल बाक, भुवनेश्वर चौहान, जगन्नाथ निषाद व अन्य लोगों ने देखा और बीच बचाव किया, साथ ही उसे ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल बसना लेकर गए, वहां पर भुवनेश्वर और जगन्नाथ निषाद ने मारपीट करने वाला का नाम चंद्रशेखर निवासी बिछिया होना बताया। मामले की रिपोर्ट पर बसना थाने में आरोपी के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

