जमीन की बात को लेकर हंगामा, छोटे भाई के घर में तोड़फोड़ कर एक लाख से ज्यादा के जेवर लेकर भागे आरोपी

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. ग्राम पीढ़ी में जमीन की बात को लेकर अपने छोटे भाई के घर में हंगामा करते हुए एक व्यक्ति और उसके पुत्र ने तोड़फोड़ कर दी। साथ ही घर से एक लाख से ज्यादा के जेवर लेकर भाग गए। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध तुमगांव थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम पीढ़ी की सरस्वती पति शंकरलाल चंद्राकर ने रिपोर्ट लिखाई है कि 15 नवंबर की रात्रि 09 बजे उसके पीढ़ी स्थित निवास स्थान में जेठ होमकांत चंद्राकर पिता रामनारायण चंद्राकर एवं उसका पुत्र हिमांशु चंद्राकर पिता होमकांत चंद्राकर अनाधिकृत रूप से घुस गए और मुख्य द्वार को बंद कर दिया और उसके बाद ससुर रामनारायण चंद्राकर के नाम पर दर्ज भूमि के संबंध में उसके पति शंकरलाल चंद्राकर के ऊपर दबाव डालकर किसी दस्तावेज में हस्ताक्षर करवाने की कोशिश करने लगे। जिस पर उसके पति द्वारा मना किए जाने पर वे दोनों गाली-गलौज करने लगे और घर में रखे हंसिया को निकालकर उसके पति को जान से मार देने की धमकी देने लगे। जिस पर उसकी बेटी ने शंकरलाल को कमरे में बंद किया।

Join WhatsApp Group

इसे भी पढ़ें – भुरकोनी में धान कटाई को लेकर मारपीट

इस दौरान आरोपी होमकांत चंद्राकर और हिमांशु चंद्राकर के द्वारा घर में रखी लोहे की आलमारी को आंगन में बाहर निकालकर तोड़-फोड़ कर दिया और उसमे रखे लगभग 14 ग्राम के सोना के आभूषण चेन, अंगूठी, लॉकेट तथा 100 ग्राम पायल के लगभग चांदी आभूषण व लगभग 30,000 निकाल लिए। महिला ने बताया कि किसी  बाहर निकलकर 112 को फोन कर बुलाया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी होमकांत व हिमांशु घर को ताला लगाकर भाग रहे थे, जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन वे चकमा देकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस के द्वारा ताला तोड़ा गया। महिला ने पुलिस को बताया कि  संपूर्ण घटना सीसीटीवी में रिकार्ड है। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 296, 351(2), 309(4), 308(2), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।  babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

More articles

Read Now