Thursday, June 8, 2023

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स की छठवीं हार, रोमांचक मैच में SRH ने 9 रनों हराया

More articles

Join to Us

नई दिल्ली। IPL में SRH ने रोमांटक मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 रनों से हरा दिया। डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को छठवी बार हार का सामना करना पड़ा। 29 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 रनों से हरा दिया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 197 रन बनाए थे। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6 विकेट पर 188 रन ही बना सकी।

इस तरह बदला खेल

टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एक समय 11।1 ओवरों में एक विकेट पर 112 रन बना लिए थे। उस वक्त फिल साल्ट और मिचेल मार्श ने अर्धशतक भी बना लिए थे, ऐसा लग रहा था कि दिल्ली की टीम आसानी से लक्ष्य हासिल कर रहेगी। लेकिन अगली 34 गेंदों में खेल पूरी तरह पलट गया और दिल्ली की टीम अंत में टारगेट तक भी नहीं पहुंच पाई।

12वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्पिन गेंदबाज मयंक मार्कंडे ने SRH को दूसरी सफलता दिलाई। मार्कंडे ने साल्ट को कॉट एंड बोल्ड आउट किया। साल्ट ने 35 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल थे और उन्होंने मिचेल मार्श के साथ मिलकर 112 रनों की साझेदारी की।  वहीं अभिषेक शर्मा ने अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे (1) को विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन के हाथों स्टंप कराया। इसके अगले ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को मिचेल मार्श का बड़ा विकेट मिल गया। मार्श ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 63 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और एक चौका शामिल था। दिल्ली ने 37 रनों पर अपने पांच विकेट गंवा दिए, जो मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा।

वहीं इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH ने छह विकेट पर 197 रन बनाए। का स्कोर खड़ा किया था। ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 36 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने 27 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए। क्लासेन ने अपनी पारी में 2 चौके और 4 छक्के उड़ाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल मार्श ने 4 विकेट लिए।

ये है पाइंट्स टेबल

Points Table

नाटू नाटू पर विराट कोहली का जबरदस्त डांस, अनुष्का ने क्रिकेटर को किया चियर

Latest