Saturday, April 20, 2024
HomeDeshVideo : एयरपोर्ट पर महिला के बैग से निकले 22 सांप

Video : एयरपोर्ट पर महिला के बैग से निकले 22 सांप

Video : नई दिल्ली। शुक्रवार को मलेशिया से चेन्नई पहुंची एक महिला पैसेंजर के बैग से सांप निकले। इस महिला पास से अलग-अलग प्रजातियों के करीब 22 सांप बरामद किए गए हैं। उसके चेक-इन सामान में इन सांपों को कई ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक के कंटेनरों में रखा गया था।

चेन्नई एयरपोर्ट के एक Video में दिखाया गया है कि अधिकारियों ने सावधानी से एक लंबी छड़ का उपयोग करके सांपों को बाहर निकाला, जिनमें से कुछ फर्श पर बक्सों से बाहर निकलते दिख रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि इस महिला को सीमा शुल्क विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के सामान से एक गिरगिट भी जब्त किया गया है।

चेन्नई सीमा शुल्क ने Tweet किया, “28.04.23 को, फ्लाइट नंबर एके 13 से कुआलालंपुर से आई एक महिला यात्री को सीमा शुल्क द्वारा रोका गया। उसके Check-in सामान की जांच करने पर, विभिन्न प्रजातियों के 22 सांप और एक गिरगिट पाया गया और सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया।” 1962 r/w वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स की छठवीं हार, रोमांचक मैच में SRH ने 9 रनों हराया

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular