Royal Enfield का रास्ता रोकने आ गई Jawa की ये टनाटन बाइक, चमकदार लाल रंग में बिखेरेगी जलवा

Jawa 42 Bobber Red Sheen Variant Launched: दोपहिया वाहन कंपनी जावा मोटरसाइकिल ने अपनी पॉपुलर Jawa 42 बॉबर मोटरसाइकिल का एक नया वेरिएंट, रेड शीन लॉन्च कर दिया है। यह नया वेरिएंट पहले से मिल

Written by: Admin

Published on: May 25, 2024

Jawa 42 Bobber Red Sheen Variant Launched: दोपहिया वाहन कंपनी जावा मोटरसाइकिल ने अपनी पॉपुलर Jawa 42 बॉबर मोटरसाइकिल का एक नया वेरिएंट, रेड शीन लॉन्च कर दिया है। यह नया वेरिएंट पहले से मिल रही जावा 42 बॉबर और जावा 42 बॉबर ब्लू मॉडल के साथ शामिल हो गया है। इसके चलते अब ग्राहकों के पास ज्यादा ऑप्शन हैं।

Red Sheen वेरिएंट में एक चमकदार लाल रंग है जो लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा। यह स्पेशल एडिशन मॉड अनूठे डिजाइन के साथ आता है, जिसमें काले रंग के अलॉय व्हील और गोल्डन फ्रंट फोर्क शामिल किए गए हैं।

Jawa 42 Bobber एक क्लासिक बॉबर स्टाइल वाली बाइक है जो शक्तिशाली 334cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित है। यह इंजन 30 bhp पावर और 32।75 Nm टॉर्क पैदा करता है।

Jawa 42 Bobber Red Sheen Variant  – जानें फीचर्स?

जावा के लवर के लिए इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स और डुअल-चैनल ABS भी मौजूद है नई पेंट स्कीम और अलॉय व्हील के अलावा 42 बॉबर में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें टू-स्टेप एडजस्टेबल सीट, फुल LED लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

साथ ही इस दोपहिया वाहन में सस्पेंशन के लिए आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे प्रीलोड एडजस्टेबल मोनो-शॉक यूनिट दी भी दी गई हैं।

Jawa 42 Bobber Red Sheen Variant क्या है प्राइस?

Jawa 42 Bobber Red Sheen Variant की एक-शोरूम कीमत 2.29 लाख रुपये है। इस बॉबर बाइक का किफायती वेरिएंट जावा पेराक है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2।13 लाख रुपये है।

जानें किससे होगा मुकाबला?

Jawa 42 Bobber Red Sheen Variant बाइक का मुकाबला Royal Enfield Classic 350 से होता है। रॉयल एनफील्ड देश में अपनी मिड रेंज बाइक के लिए लोकप्रिय है, और क्लासिक 350 कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में से एक है। यह बाइक अपने दमदार परफार्मेंस और शानदार रोड प्रेजेंस के लिए जानी जाती है। इस की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.93 लाख रुपये से 2.25 लाख रुपये के बीच है।

यह भी पढ़ें – MG ने एस्टर फेसलिफ्ट को नए लुक में उतारा, इंटीरियर में हुए बदलाव

Previous

Players disappointed as Apex Legends matchmaking takes its worst ever turn

Next

Bajaj की CNG की बाइक में मिल सकते हैं ये फीचर्स, जानें संभावित कीमत