Trending News

---Advertisement---

गढ़सिवनी स्कूल में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत, मिठाई भी खिलाई, सेवानिवृत्त होने पर व्याख्याता ममता शर्मा को भावभीनी विदाई

On: July 1, 2026
गढ़सिवनी स्कूल
---Advertisement---

महासमुंद. शासकीय पदुमन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़सिवनी में 30 जून 2026 को बड़े हर्ष उल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया । नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर तिरंगा हार पहनाकर कर मुँह मीठा कर स्वागत के साथ पुस्तक व गणवेश प्रदान कर बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया गया ।

प्रवेश उत्सव में बतौर अतिथि योगेश्वरी साहू जनपद सदस्य, खेमलता ध्रुव सरपंच, शारदा सोनकर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक जीवन लाल साहू, राजेश साहू, शम्भू सोनकर, तुलेन्द्र सागर प्राचार्य, अतिथिगण अपने उद्बोधन में सभी बच्चों को आह्वान किया कि नियमित रूप से शाला आएं और मन लगाकर पढ़ाई करते हुए अच्छा नम्बर लाएं।

साथ ही ममता शर्मा संस्कृत व्याख्याता का आज अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर विद्यालय परिवार की ओर से शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके द्वारा 15 वर्ष विद्यालय दी गई सेवा को याद कर सभी स्टाफ भाव विभोर होकर भावभीनी विदाई दी गयी। साथ ही आगे भी सेवा करने आग्रह किया गया अंत में सरपंच जनपद सदस्य एवं एस एम डी सी सदस्यों द्वारा भी सम्मानित कर शुभकामनाएं सहित विदा किए।

विद्यार्थियों ने भी इस भावुक पल को उनके द्वारा स्कूल में बिताए समयावधि का फोटोग्राफ्स संग्रह संकलित कर भेंट किये। कार्यक्रम के अंत मे एच आर टण्डन ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम यादव शिक्षक द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से तुलेन्द्र सागर प्राचार्य, माणिक साहू संकुल समन्वयक, वोमन लाल ठाकुर, रितेश जोशी, सरिता जैसवार, लक्ष्मी ठाकुर, कुसुम देवांगन, ममता शर्मा, वेद शर्मा, हरिश्चंद्र साहू, नीलकमल ध्रुव, मनीष भृंगराज, मन्थिर यादव, ओमप्रकाश एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

CBSE Three Language Policy 2026: तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, छात्रों को मिली राहत

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया फैसला

Collector Mahasamund

बारिश की स्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Chhattisgarh

तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त; नारायणपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ बाढ़ मॉक ड्रिल 2026

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की बड़ी तैयारी, 18 अगस्त को टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल

UPI Transaction Charge

UPI Transaction Charge: क्या अब मुफ्त UPI पेमेंट का दौर खत्म होने वाला है? जानिए नए कानून का पूरा सच

IND vs SL

IND vs SL: शुभमन गिल की चोट के बाद केएल राहुल ने संभाली कप्तानी, वॉर्मअप टेस्ट में टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी