मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Mangal Gochar 2025: सिंह राशि में मंगल की केतु के साथ युति से इन राशियों को होगा लाभ

On: May 28, 2025
Follow Us:
Mangal Gochar
---Advertisement---

Mangal Gochar 2025: जून 2025 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा और इसकी शुरुआत मंगल के राशि परिवर्तन से होने वाली है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल साहस, पराक्रम, ऊर्जा, भूमि, रक्त, भाई, युद्ध, सेना और भाई के कारक माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में मंगल अच्छे होते हैं ऐसे जातक स्वभाव से निडर, साहसी, पराक्रमी होते है, वहीं जिन जातकों की कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में होते हैं। उन जातक के जीवन में तरह-तरह की कठिनाईयां आती हैं।

ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रह अपने-अपने स्वभाव और कुंडली में स्थितियों के आधार पर शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। ऐसे में जून 2025 में होने वाला मंगल का गोचर किन राशियों के लिए इसका लाभ मिलने वाला है आइए जानते हैं।

Also Read  आज का पंचांग 12 नवंबर 2024, Aaj Ka Panchang 12 November 2024, प्रबोधनी एकादशी

मंगल गोचर 2025 कब होगा ?

वैदिक पंचांग के अनुसार मंगल 7 जून 2025 को सुबह 1.33 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वह इस राशि में 28 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। वहीं इस राशि में पहले से ही केतु विराजित हैं, ऐसे में मंगल केतु की युति कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ प्रभाव डालने वाली है।

जून 2025 में मंगल गोचर से किन-किन राशियों को लाभ

कन्या राशि (Virgo) – मंगल का सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करना कन्या राशि वालों के लिए लाभप्रद होगा। कारोबार में आ रही समस्याएं कम होती नजर आएंगी। अपने लक्ष्य को पूरा करने में कामयाब होंगे। परिवार के साथ रिश्तों में बेहतरी बनेगी। वेतन बढ़ने के योग हैं, नौकरी में भी बड़ी जिम्मेदारी का काम मिल सकता है, जिससे आय में बढ़ोत्तरी होगी।

Also Read  आज का राशिफल 1 मई 2025: नए महीने का पहला दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानें अपना भविष्यफल

तुला राशि (Libra) नौकरी में तरक्की के लिए मंगल का गोचर आपको लाभ देगा। कड़ी मेहनत का शुभ परिणाम देखने को मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है। खास बात यह है कि आपकी कारोबार को लेकर चल रही साझेदारी भी मंगल के प्रभाव से सफल होगी। रिश्तों में मिठास, विश्वास और प्रेम का संचार होगा।

Rahu Gochar 2025: राहु की कुंभ राशि में वक्री चाल, इन 2 राशियों की किस्मत चमकेगी

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।