जिले के 4 रेत खदानों का संचालन आज से, अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण पर कार्रवाई जारी

महासमुंद. जिले में खनिज विभाग द्वारा टेंडर के माध्यम से 08 रेत खदानों का आबंटन किया गया था। जिसमें बरबसपुर रेत घाट तथा बड़गांव रेत घाट का संचालन मानसून अवधि के पहले से किया जा

Written by: Admin

Published on: October 16, 2024

महासमुंद. जिले में खनिज विभाग द्वारा टेंडर के माध्यम से 08 रेत खदानों का आबंटन किया गया था। जिसमें बरबसपुर रेत घाट तथा बड़गांव रेत घाट का संचालन मानसून अवधि के पहले से किया जा रहा था। वहीं पर्यावरण विभाग के गाईड लाईन के अनुसार मानसून अवधि के पश्चात 16 अक्टूबर से 04 अन्य रेत खदानों क्रमशः लाफिनखुर्द, लामीसरार, मुडियाडीह, बल्दीडीह का संचालन किया जाएगा।

ग्राम मुरकी में आबंटित रेत खदान पर्यावरण सम्मति हेतु प्रक्रियाधीन है। रेत भंडारण हेतु ग्राम बरबसपुर 04 भंडारण अनुज्ञप्ति एवं ग्राम बिरकोनी 05 भंडारण अनुज्ञप्ति स्वीकृत किया गया है। महासमुंद जिले में कुल 17 अस्थायी भंडारण अनुज्ञा स्वीकृत किया गया है।

खनिज अधिकारी सनत साहू ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन एवं भंडारण करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अवैध खनिज अवैध उत्खनन के कुल 07 प्रकरणों में कुल राशि 10 लाख 26 हजार 500 रुपए एवं अवैध परिवहन के कुल 85 प्रकरणों में कुल राशि 14 लाख 85 हजार 486 रुपए तथा अवैध भंडारण के कुल 14 प्रकरणों में 10 लाख 28 हजार 250 अर्थदण्ड राशि वसूल की गई है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह सितम्बर तक अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण से कुल राशि 35 लाख 40 हजार 236 रुपए राजस्व की वसूली की गई है। ग्राम बिरकोनी में दामोदर चंद्राकर स्वीकृत भंडारण अनुज्ञप्ति को छग खनिज नियम 2009 (परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण) के तहत नियमों के उल्लंघन पर निरस्त किया गया।

यह भी पढ़ें – कॉलेज जा रहीं छात्राएं ट्रैक्टर की टक्कर से घायल

Previous

कॉलेज जा रहीं छात्राएं ट्रैक्टर की टक्कर से घायल

Next

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता