सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, वहीं दूसरे मामलों के दो फरार आरोपी भी गिरफ्तार किए गए

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. गांजा के अवैध परिवहन को लेकर सरायपाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक कंटेनर से एक क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद किया है। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को 02 नवंबर को सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से महासमुंद जा रहे कंटेनर क्रमांक डब्लूबी 19 एल 3059 में दो व्यक्तियों द्वारा गांजा भरकर लाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस एनएच 53 रोड में आरटीओ बैरियर के पहले ग्राम भोथलडीह के पास घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोका। पूछताछ करने पर संदेहियों ने अपने नाम अमनदीप पिता शिवकुमार दीप उम्र 27 साल निवासी लोहंदा थाना सुजानगंज जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश और लल्लू यादव पिता उमाशंकर यादव उम्र 24 साल निवासी हटिया रामनाथ थाना सुजानगंज जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश होना बताए। तलाशी के दौरान पुलिस ने 170 पैकेट गांजा जिसमें कुल वजन 120. 960 किलोग्राम गांजा कीमत 60,48,000 रुपए और कंटेनर कीमत 20,00,000 रुपए और दो मोबाइल कीमत 14 हजार रुपए कुल संपत्ति कीमत 80,62,000 रुपए को जब्त किया गया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(ख‍) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई।

इसे भी पढ़ें – गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया गांजा मंगाने वाला आरोपी

गांजा जब्ती के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। एएनटीएफ और सिंघोड़ा पुलिस द्वारा बीते महीने 2.80 करोड़ के गांजा जब्ती के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्रवाई की जा रही है। 9.10.2026 सिंघोड़ा पुलिस को एक आयचर माजदा क्रमांक एमएच 18 बीजी 7546 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिशा को एनएच-53 रोड ग्राम रेहटीखोल पहुंचकर नाकबंदी रोका गया और दो लोगों पर कार्रवाई करते हुए 560 किलो गांजा (कीमत 2.80 करोड़) रुपए को बरामद किया गया था। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपियों न उक्त गांजा को वे जिला बरमपुर (ओडिशा) से लोड कर जिला जलगांव (महाराष्ट्र) ले जाना बताये। मामले की विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों द्वारा प्राप्त जानकारी संकलित कर एवं आरोपियों के जप्त मोबाईल से डाटा खंगालते हुए पुलिस ने मामले की इंड टू इंड विवेचना करते हुए गांजा सोर्स एवं डेस्टिनेशन गांजा मंगाने वाले की तलाश की दिशा में, तेजी लाते हुए कड़ी दर कड़ी नेटवर्क जोड़ते हुए डेस्टिनेशन पाइंट महाराष्ट्र के जिला जलगांव में बैठे आरोपी रोहित निंबा मोहिते पिता निंबा लक्ष्मण मोहिते उम्र करीब 23 साल देव्हारी, ताल्लुका भडगांव जिला जलगांव (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया।

ढाई साल बाद गिरफ्तार हुआ गांजा तस्करी का फरार आरोपी

वहीं गांजा तस्करी के मामले में करीब ढाई साल से फरार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मामले को पुलिस ने बताया कि 07.06.2024 को थाना कोमाखान पुलिस को रात्रि पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक सफेद रंग स्वीफ्ट कार क्रमांक एम.पी. 19 सी.सी 7340 एवं एक बिना नंबर स्विफ्ट डिजायर कार में दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आने की सूचना मिलने के बाद नाकाबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया था, किंतु आरोपियों द्वारा अपने वाहन को तेज गति के कारण कुछ दूर जाकर अनियंत्रित होकर खेत में उतार दिया, जिससे वह पेड़ से टकरा गया था। पुलिस की टीम जब उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहनों तक पहुंची तो दोनो वाहनों के चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। वाहन की तलाशी लेने पर 02 बोरियों में मादक पदार्थ गांजा 100 किग्रा. कीमती 15,00000 रुपए को बरामद कर अपराध क्रमांक 73/24 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ किया गया था।

फरार आरोपीयों का लगातार पता तलाश की जा रही थी कि मोबाईल के सीडीआर से प्रकरण के एक आरोपी शाहिल भारती पिता रामसुन्दर अहिरवार उम्र 22 साल निवासी श्रीनगर थाना रेगांव जिला सतना मध्यप्रदेश को 20.04.2026 को सतना (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था एवं प्रकरण में दूसरे आरोपी रवि साहू पिता संतुक लाल साहू उम्र 23 साल निवासी इटमा थाना रैगांव जिला सतना (मध्यप्रदेश) को दिनांक 13.07.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी दीपक अहिरवार पिता रजनीश अहिरवार निवासी उजरौंधा देवरी जिला सतना मध्यप्रदेश के लोकेशन तक पहुंच कर 02 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

More articles

Read Now