राशन दुकान से शक्कर और चावल चोरी

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. ग्राम गढ़गांव के उचित मूल्य दुकान से शक्कर और चावल की चोरी के मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध बसना थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस ने ग्राम बिलखंड निवासी व मुस्कान महिला स्व सहायता समूह बिलखंड की सचिव पुनेई बाई पति सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत गढ़गांव स्थित शासकीय उचित मुल्य की दुकान को उनके समूह द्वारा संचालित कर चावल, शक्कर का वितरण किया जाता है।

इसे भी पढ़ें – हार्डवेयर दुकान से 22 हजार रुपए को चोरी

28 अक्टूबर को उसने दुकान खोला,लेकिन राशन वितरण नहीं कर पाई तथा दुकान में लगभग 11.30 बजे ताला लगाकर घर चली गई थी। 02 नवंबर को ग्राम गढ़गांव के तेजू पटेल ने फोन कर बताया की दुकान का चैनल गेट ऊपर उठा हुआ है। दुकान जाकर देखा तो ताला को तोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 30 कट्टा चावल कीमत 58500 रुपए व 01 बोरी शक्कर कीमत 4000 कुल 62500 रुपए की चोरी कर ली गई थी। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

More articles

Read Now