किसान की आंख में मिर्ची डाली और लूट लिए 3 लाख रुपए से ज्यादा

भिलाई.  बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे एक किसान से अज्ञात बाइक सवारों ने 3 लाख रुपए से ज्यादा की रकम लूट ली। मामला धमधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों की

Written by: Admin

Published on: June 1, 2024

भिलाई.  बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे एक किसान से अज्ञात बाइक सवारों ने 3 लाख रुपए से ज्यादा की रकम लूट ली। मामला धमधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार धमधा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक किसान बैंक से पैसे निकालकर अपने चाचा के साथ लौट रहा था। इसी बीच  नकाबपोश बाइक सवार वहां पहुंचे और उन लोगों पर मिर्ची पाउडर फेंक दिया और चाकू दिखाकर रुपए से भरे थैले को लेकर भाग निकले। रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें – स्कार्पियो में आए लोगों ने ट्रक से की 200 लीटर डीजल की चोरी

Previous

भारत में लॉन्च की गई Kawasaki की बेहद ही दमदार और बेजोड़ बाइक, जबरदस्त पावरट्रेन, इतनी होगी कीमत

Next

CG News : धूं-धूं कर जलने लगी बस, जान बचाने कूदे यात्री, देखें वीडियो