9 हजार से अधिक किसानों को पीएम फसल बीमा क्षतिपूर्ति राशि का होगा भुगतान

दुर्ग. जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) अंतर्गत मौसम खरीफ वर्ष 2023 में 81101 किसानों द्वारा 1,003,96 हेक्टे. रकबे में अधिसूचित फसलों का बीमा कराया गया है। जिसमें से कुल 9691

Written by: Admin

Published on: May 29, 2024

दुर्ग. जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) अंतर्गत मौसम खरीफ वर्ष 2023 में 81101 किसानों द्वारा 1,003,96 हेक्टे. रकबे में अधिसूचित फसलों का बीमा कराया गया है। जिसमें से कुल 9691 कृषकों को क्षतिपूर्ति राशि 3,88,92,256 रूपए का भुगतान किया जाना है।

उप संचालक कृषि एलएम भगत ने बताया कि अभी तक 9512 कृषकों को क्षर्तिपूर्ति राशि 37077396 रूपए का भुगतान किया गया है। शेष 179 कृषक को क्षतिपूर्ति राशि 1814860 रूपए का भुगतान राष्ट्रीय फसल बीमा पर अपलोड थ्रेसहोल्ड उपज एवं औसत उपज के हैरारकी में विसंगति प्रदर्शित होने के कारण लंबित है।

रबी 2023-24 में 29314 किसानों द्वारा रकबा 42035 हेक्टे. में अधिसूचित फसलों का बीमा कराया गया है। वर्तमान में दावा क्षतिपूर्ति  की गणना की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

यह भी पढ़ें – महिला और आशिक ने साथ मिलकर किया मर्डर, जानें सिलसिलेवार पूरी कहानी

Previous

महिला और आशिक ने साथ मिलकर किया मर्डर, जानें सिलसिलेवार पूरी कहानी

Next

दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगा रुद्रएम-II, DRDO ने किया परीक्षण