राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख आगे बढ़ाई गई

धमतरी. जिले में अब तक कुल दो लाख 37 हजार 371 राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जा चुका है, जिसका प्रतिशत 98.77 है तथा दो हजार 916 राशनकार्डों का नवीनीकरण शेष है। इसके चलते राशन कार्ड

Written by: Admin

Published on: December 16, 2024

धमतरी. जिले में अब तक कुल दो लाख 37 हजार 371 राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जा चुका है, जिसका प्रतिशत 98.77 है तथा दो हजार 916 राशनकार्डों का नवीनीकरण शेष है। इसके चलते राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

इसके मद्देनजर जिला खाद्य अधिकारी ने शेष सभी राशन कार्डधारी परिवारों से आगामी 28 फरवरी 2025 तक अपने परिवार के सभी सदस्यों का नवीनीकरण कराने की अपील की है।

इसके लिए आधार नंबर एवं राशनकार्ड लेकर ई-केवायसी कराकर राशनकार्ड का नवीनीकरण हितग्राहियों द्वारा स्वयं अपने मोबाईल से एप्लीकेशन के माध्यम से तथा शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता के मोबाईल से एप्लीकेशन के माध्यम से किए जाने का प्रावधान है, जिसका लिंक https://fcs.cg.gov.in/ है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण की तिथि 28 फरवरी 2025 तक वृद्धि की गई है।

यह भी पढ़ें – कलेक्टर ने राइस मिलरों की ली बैठक, कस्टम मिलिंग का शेष चावल जमा करने की डेटलाइन तय

Previous

Gajkesari Yog 2025: नए साल में बनेगा गजकेसरी योग, इन राशियों को मिलेगी जॉब, कारोबार में तरक्की

Next

आज का पंचांग 18 दिसंबर 2024, Aaj Ka Panchang 18 December 2024