सरायपाली मर्डर मामला: मृतक के पुत्र ने लिखाई रिपोर्ट, महिला समेत 5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

महासमुंद. पारिवारिक विवाद के चलते हुई हत्या के मामले में मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर सरायपाली थाने में बहू समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक

Written by: Admin

Published on: April 12, 2026

महासमुंद. पारिवारिक विवाद के चलते हुई हत्या के मामले में मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर सरायपाली थाने में बहू समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के पुत्र अरशद खान ने एफआईआर में बताया कि उसकी शादी 2021 में प्रेम प्रसंग के चलते एलिशिबा नाग टावरपारा सरायपाली के साथ हुआ था। उन दोनों का एक पांच वर्ष का लड़का है। लेकिन विवाद की वजह से उसने अपनी पत्नी को नवंबर 2025 में छोड़ दिया था। बच्चा उसके साथ रहता है। 11 अप्रैल की लगभग दोपहर 1.30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर ही था। तभी एलिशिबा आई और बच्चे को वापस मांगने लगी। तब उन्होंने पूर्व में हो चुके विवाद के चलते कहा कि बच्चे को थाना में ले कर जायेंगे, वहां से ले लेना।

इस पर एलिशिबा ने फोन कर अपने दोनों भाईयों अय्यूब नाग तथा विजय नाग को बुला लिया और वे दोनों आकर गाली गलौज करने लगे। उसकी बहन शहनाज खान को अय्युब नाग ने हाथ में पहने कड़े मारा, जिससे उसके सिर में चोट आई। इसी बीच एलिशिबा ने फोन कर ताजुद्दीन अंसारी तथा राकेश साहू को भी बुलाया, जो एक मोटर साइकिल से आए। मोटर सायकल से उतरते ही गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये ताजुद्दीन ने अपने पास रखे चाकू से उसे (प्रार्थी) बांये कांख के पास मारा। हो हल्ला होने पर उसके पिता तथा बहन बीच बचाव करने आए, तब ताजु‌द्दीन अंसारी ने उसी चाकू से उसके पिता के सिर व राकेश साहू ने पीठ में चाकू मारा। तभी उसका छोटा भाई अजहर खान आया, जिसकी पीठ पर राकेश साहू ने चाकू मारा।

घटना में प्रार्थी के पिता, भाई अजहर तथा बहन शहनाज घायल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें शासकीय अस्पताल सरायपाली लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसके पिता की मौत हो जाना बताया। वहीं भाई अजहर तथा बहन शहनाज को रेफर करने पर उचित उपचार के लिए बरगढ़ में भर्ती कराया गया है। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ सरायपाली थाने में धारा- 296,115, 351(2), 109, 103(1), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पचरी में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, सांकरा टीआई, प्रधान आरक्षक, महिला आरक्षक समेत कई घायल

सुलझी सड़ी-गली लाश की गुत्थी, बाप-बेटे ही निकले आरोपी

ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से ड्राइवर की मौत

X(Twitter Link)

Previous

पचरी में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, सांकरा टीआई, प्रधान आरक्षक, महिला आरक्षक समेत कई घायल

Next

इस्लामाबाद वार्ता बेनतीजा: 21 घंटे की मैराथन बातचीत के बाद भी अमेरिका-ईरान में टकराव बरकरार