Trending News

---Advertisement---

युवक की मौत मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, खट्टी के जंगल में मिला था शव

On: April 11, 2026
Crime News
---Advertisement---

महासमुंद. बीते दिनों ग्राम खट्टी के जंगल में मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश और आपसी गाली-गलौज बताई जा रही है। बता दें कि 6 अप्रैल को ग्राम खट्टी के जंगल में एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था।

Crime News

पुलिस की जांच में मृतक की पहचान 23 वर्षीय प्रकाश पटेल, निवासी खैरा (महासमुंद) के रूप में हुई। मृतक के चेहरे, सीने और गर्दन पर गंभीर चोट के निशान थे और उसके गले में पीले रंग का गमछा बंधा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतक के दोस्तों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि घटना वाली रात प्रकाश पटेल को उसके दोस्त चंद्रहास उर्फ काजू नेताम और गोपाल प्रधान के साथ देखा गया था। संदिग्धों के घर दबिश देने पर पता चला कि वे फरार हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और मुख्य आरोपी जालंधर सोनवानी को उसके घर से, जबकि काजू नेताम और गोपाल प्रधान को गरियाबंद से हिरासत में लिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक प्रकाश पटेल और तीनों आरोपी आपस में दोस्त थे। पिछले महीने शराब पीने के दौरान प्रकाश पटेल ने तीनों को अभद्र गालियां दी थीं। इसी बात का बदला लेने के लिए तीनों ने हत्या की योजना बनाई। 5 अप्रैल की रात, काजू और गोपाल ने प्रकाश पटेल को खैरा गायत्री मंदिर के पास पाया। जहां उसके साथ मारपीट की गई और उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर खट्टी जंगल ले जाया गया। जंगल में आरोपियों ने कांच की बोतल और पत्थरों से हमला कर प्रकाश की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने जालंधर सोनवानी को जानकारी दी। जालंधर ने उन्हें पैसे और मोटरसाइकिल देकर गरियाबंद में छिपने की सलाह दी थी।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सीजी 04 क्यूक्यू 6845 को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों में चंद्रहास नेताम (21 वर्ष), गोपाल प्रधान (20 वर्ष) और जालंधर सोनवानी (21 वर्ष) का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। पुलिस ने तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

सुलझी सड़ी-गली लाश की गुत्थी, बाप-बेटे ही निकले आरोपी

महासमुंद वनमंडल में लकड़ी के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई

ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से ड्राइवर की मौत

X(Twitter Link)

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now