Trending News

---Advertisement---

महासमुंद वनमंडल में लकड़ी के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई

On: April 11, 2026
लकड़ी का अवैध परिवहन
---Advertisement---

महासमुंद. वन विभाग ने सघन गस्ती अभियान के तहत 10 अप्रैल को महासमुंद वनमंडल के बागबाहरा परिक्षेत्र अंतर्गत खल्लारी सर्किल के दक्षिण खल्लारी परिसर में विशेष सघन जांच अभियान संचालित किया गया।

लकड़ी का अवैध परिवहन

अभियान के दौरान ग्राम चुरकी क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी परिवहन करते हुए एक स्वराज माजदा ट्रक (क्रमांक सीजी 08 एल 0851) को पकड़ा गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से परिवहन की जा रही बीजा लकड़ी 19 नग (1.523 घनमीटर) एवं अन्य प्रजाति की लकड़ी 4 नग (0.353 घनमीटर), कुल 23 नग (1.858 घनमीटर) पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

जब्ती उपरांत वाहन चालक राकेश पिता गोरेलाल सतनामी निवासी फरफौद आरंग जिला रायपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान चालक द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध वन अपराध क्रमांक 14402/24, 10 अप्रैल 2026 को पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इस कार्रवाई में वन प्रबंधन समिति चुरकी के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ-साथ परिक्षेत्र अधिकारी लोकनाथ ध्रुव, डिप्टी रेंजर मोतीलाल साहू, वनरक्षक कमल यादव, अमित दीवान एवं विवेकानंद क्षेत्रपाल का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से ड्राइवर की मौत

कुएं में मिली सड़ी गली लाश की हुई शिनाख्त, अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज

X(Twitter Link)

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now