Trending News

---Advertisement---

कुएं में मिली सड़ी गली लाश की हुई शिनाख्त, अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज

On: April 11, 2026
Crime News
---Advertisement---

महासमुंद. पिछले दिनों ग्राम लभरा खुर्द के जंगल स्थित कुएं में मिली सड़ी लाश की शिनाख्त कर ली गई है। कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान मृतक के परिजनों ने मृतक की पहचान सत्यनारायण ध्रुव पिता महेश ध्रुव (27 साल) निवासी लभरा खुर्द के रूप में की है।

Crime News

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान शव निरीक्षण, घटना स्थल निरीक्षण, पंचानों की राय, एवं मृतक के परिजनों का कथन लिया गया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर साक्ष्य को छिपाने की नीयत से शव को प्लास्टिक बोरी में बांध कर पत्थर से बांध कर कुंआ अंदर फेंका जाना पाया गया। मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

गौरतलब है कि पुलिस को 09.04.2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम लभरा खुर्द अंतर्गत यशवंत चंद्राकर के मुर्गी फार्म तथा जंगल से लगे हुए एनीकट कुएं में प्लास्टिक बोरी से बंधी हुआ पुरानी सड़ी गली लाश पानी में तैर रही है, जिसका पैर दिखाई दे रहा था, जिस पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई: राजस्व निरीक्षक और पटवारी सस्पेंड

X(Twitter Link)

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now