Trending News

---Advertisement---

सुलझी सड़ी-गली लाश की गुत्थी, बाप-बेटे ही निकले आरोपी

On: April 11, 2026
Crime News
---Advertisement---

महासमुंद. जिले में पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। करीब एक महीने पहले हुई इस हत्या के मामले में खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, बाप-बेटे ने मिलकर बड़े बेटे की हत्या की और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को बोरी में भरकर कुएं में फेंक दिया था। घटना की शुरुआत 9 अप्रैल को हुई, जब यशवंत चंद्राकर के मुर्गी फार्म और जंगल के पास स्थित एक एनीकट कुएं में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध प्लास्टिक की बोरी तैरती देखी। जब पुलिस ने बोरी को बाहर निकाला, तो उसमें एक युवक का शव मिला।

Crime News

शव करीब एक महीना पुराना था और पूरी तरह गल चुका था। पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के गांवों में पूछताछ की। जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि महेश ध्रुव का बड़ा बेटा सत्यनारायण ध्रुव निवासी लभरा खुर्द काफी दिनों से गांव से लापता है। जब महेश ध्रुव को बुलाकर शव दिखाया गया, तो उसने मृतक की पहचान अपने 27 वर्षीय बेटे सत्यनारायण के रूप में की।

ये है वजह

पुलिस ने जब मृतक के पिता महेश ध्रुव और उसके छोटे भाई (जो कि नाबालिग है) से कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि मृतक सत्यनारायण शराब का आदी था और अक्सर अपने माता-पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। 6 मार्च को सत्यनारायण अपनी मां अहिल्या बाई के साथ मारपीट कर रहा था। जब उसके छोटे भाई ने उसे रोकने की कोशिश की, तो सत्यनारायण ने उसे भी धक्का दे दिया। गुस्से में आकर छोटे भाई ने घर में रखे पत्थर के सील (सिलबट्टा) से सत्यनारायण के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेटे की मौत के बाद जब पिता महेश ध्रुव घर पहुंचा, तो उसने पुलिस को सूचना देने के बजाय साक्ष्य छिपाने की योजना बनाई। पिता-पुत्र ने मिलकर शव को एक प्लास्टिक की बोरी में भरा, उसमें वजन के लिए पत्थर बांधा और अपनी मोटरसाइकिल सीजी 04 एमयू 1345 पर रखकर उसे जंगल के पास कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और खून साफ करने में इस्तेमाल किया गया कपड़ा जब्त कर लिया है। आरोपी पिता महेश ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, वहीं हत्या में शामिल नाबालिग आरोपी को बाल न्यायालय के समक्ष पेश कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

महासमुंद वनमंडल में लकड़ी के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई

ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से ड्राइवर की मौत

X(Twitter Link)

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now