Tata Punch EV: 2 लाख डाउन पेमेंट पर जानें EMI और पूरी कीमत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच Tata Motors की Punch EV एक किफायती और भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आई है। अगर आप भी Tata Punch EV के बेस वेरिएंट को घर लाने की योजना बना रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद आपकी जेब पर हर महीने कितना बोझ पड़ेगा, तो यहां आपको पूरी जानकारी आसान भाषा में मिल जाएगी।

Tata Punch EV की कीमत कितनी है

Tata Motors की ओर से Punch EV के बेस वेरिएंट Smart को 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है, तो इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 10.45 लाख रुपये हो जाती है। इसमें एक्स-शोरूम कीमत के अलावा लगभग 7 हजार रुपये RTO चार्ज और करीब 39 हजार रुपये इंश्योरेंस का खर्च शामिल है।

2 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI

अगर आप Tata Punch EV Smart वेरिएंट को खरीदते हैं और 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो बैंक से करीब 8.45 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा। आमतौर पर बैंक एक्स-शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस की सुविधा देते हैं। यदि यह लोन 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 7 साल की अवधि के लिए लिया जाता है, तो आपकी मासिक EMI करीब 13,597 रुपये होगी।

कुल मिलाकर कितनी महंगी पड़ेगी Tata Punch EV

7 साल के लिए 8.45 लाख रुपये का कार लोन लेने पर आपको हर महीने 13,597 रुपये की EMI चुकानी होगी। इस अवधि में आप करीब 2.97 लाख रुपये सिर्फ ब्याज के तौर पर देंगे। डाउन पेमेंट, ब्याज और ऑन-रोड कीमत को जोड़कर देखा जाए, तो Tata Punch EV Smart वेरिएंट की कुल लागत लगभग 13.42 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

किन गाड़ियों से होता है Tata Punch EV का मुकाबला

भारतीय बाजार में Tata Punch EV को कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में पेश किया गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला MG Windsor EV जैसी इलेक्ट्रिक कारों से माना जाता है, जो कीमत और फीचर्स के लिहाज से समान रेंज में आती हैं।

2026 में लॉन्च होंगी नई-जेनरेशन SUVs, फीचर्स और रेंज देख उड़ जाएंगे होश