Trending News

---Advertisement---

तेंदूपत्ता संग्रहण 2026: महासमुंद जिले में लक्ष्य के अनुरूप हो रहा कार्य

On: May 6, 2026
Tendupatta
---Advertisement---

रायपुर. जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित, महासमुंद द्वारा तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 के लिए 91 हजार 300 मानक बोरा का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दिशा में कार्य तेजी से जारी है।

संघ के प्रबंध संचालक ने बताया कि जिले की 75 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के अंतर्गत 69 लॉट के लिए पहले ही क्रेताओं की नियुक्ति कर दी गई है। संग्रहण कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पूर्व में 23 से 27 फरवरी 2026 तक शाखा कटाई (शाखकर्तन) प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इसके बाद 5 मार्च से 15 मार्च 2026 के बीच 786 फड़ों में शाखा कटाई का कार्य पूरा किया गया।

शाखा कटाई कार्य के लिए पिछले 5 वर्षों के औसत संग्रहण (77,341.527 मानक बोरा) के आधार पर समितियों को 70 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से कुल 54 लाख 13 हजार 907 रुपए का भुगतान किया गया, जो संबंधित समितियों के खातों में जमा कर दिया गया है।

तेंदूपत्ता सीजन 2026 के लिए जिले के 1 लाख 18 हजार 646 संग्राहक परिवारों का पंजीयन ऑनलाइन भुगतान प्रणाली में किया गया है। संग्रहण कार्य के लिए मैदानी अमले, जोनल अधिकारियों, पोषक अधिकारियों, फड़ अभिरक्षकों और फड़मुंशियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। 30 अप्रैल 2026 को आयोजित कार्यशाला में लिए गए निर्णय के अनुसार 3 मई 2026 से तेंदूपत्ता संग्रहण शुरू कर दिया गया है। 4 मई 2026 तक की स्थिति में 13,814.570 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।

इस संग्रहण के बदले लगभग 7 करोड़ 59 लाख 80 हजार 135 रुपए का पारिश्रमिक करीब 44 हजार 900 संग्राहक परिवारों को दिया जाएगा। यह योजना ग्रामीण और वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए आय का महत्वपूर्ण स्रोत साबित हो रही है।

महासमुंद : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती, कौशल परीक्षा के प्राप्तांक जारी

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया फैसला

Collector Mahasamund

बारिश की स्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Chhattisgarh

तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त; नारायणपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ बाढ़ मॉक ड्रिल 2026

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की बड़ी तैयारी, 18 अगस्त को टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल

UPI Transaction Charge

UPI Transaction Charge: क्या अब मुफ्त UPI पेमेंट का दौर खत्म होने वाला है? जानिए नए कानून का पूरा सच

IND vs SL

IND vs SL: शुभमन गिल की चोट के बाद केएल राहुल ने संभाली कप्तानी, वॉर्मअप टेस्ट में टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी