महासमुंद. ग्राम बाघामुड़ा के दुकान में हुई चोरी के मामले में कोमाखान थाने में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध जुर्म दर्ज किय़ा गया है।
पुलिस को अशोक देवांगन पिता धनसिंग देवांगन (40 वर्ष) ग्राम बाघामुड़ा ने बताया कि उसकी किराना एवं मुर्गी-अंडा बेचने का दुकान बाघामुडा चौक, बांसकांटा-देवरी मार्ग में है। 01 अक्टूबर की सुबह लगभग 7 बजे दुकान पहुंचने पर उसने देखा कि शटर टूटा हुआ था, दुकान से सामान से भरा हुआ एक फ्रिज कीमत, 1 नग इंडेन गैस सिलेंडर कीमत लगभग रु.2,000, 10 कैरेट अंडा कीमत लगभग 3,000 रुपए, 01 नग कढ़ाही, 01 नग तवा, 01 नग गैस चूल्हा कीमत लगभग 2,500 रुपए, 1 नग इलेक्ट्रानिक तौल कीमत लगभग 3,200 रुपए, 1 बोरी आलू व 1 बोरी प्याज कीमत लगभग 3,000, पोपट, बिस्किट, चाकलेट कीमत लगभग 4,000 रुपए एवं नगद 5,000 रुपए कुल 47,700 रुपए की चोरी हुई है। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।







