मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

आज का राशिफल 7 अप्रैल 2025 : मेष, कन्या को सफलता के अवसर, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

On: April 6, 2025
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 7 अप्रैल 2025, Aaj Ka Rashifal 7 April 2025 : आज सोमवार 7 अप्रैल को मेष, कन्या सहित इन राशियों को सफलता के अवसर मिलेंगे। आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आइए जानते हैं दैनिक राशिफल कैसा रहेगा।

आज का राशिफल 7 अप्रैल 2025, Aaj Ka Rashifal 7 April 2025

मेष राशि (Aries Horoscope) : आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। नया काम शुरू करने का उत्साह रहेगा। घर के कार्यों में भी आप विशेष रुचि लेंगे। अधिकारी वर्ग के लोगों से आपको प्रशन्सा मिल सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का स्थानान्तरण हो सकता है। छात्रों को सफलता मिलेगी। किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope) : आज तनाव दूर होने से मानसिक प्रसन्न रहेगी। कृषि कार्य से जुड़े लोग कुछ परेशान हो सकते हैं। व्यापार में अपने उत्पादों की गुणवत्ता का ध्यान रखें। जीवनसाथी की सलाह आपको से लाभ होगा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) : आज रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे कार्यों से दूरी बनाकर रखें जिसको लेकर आपके पास पूरी सूचना नहीं है। आज आपको धैर्य और साहस का परिचय देना होगा। बवासीर और कब्ज के रोगियों के लिये दिन शुभ नहीं है। सेहत कमजोर रहने की सम्भावना है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope) : आज आप अपनी तरफ से लोगों की काफी मदद करेंगे। इससे आपकी छवि काफी अच्छी हो सकती है। जो लोग आपसे नाखुश थे, वे भी आपके सामने मित्रता का हाथ बढ़ा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo Horoscope ): आप चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। आपके कुशल प्रबन्धन और जिम्मेदारी लेने की प्रवृत्ति के कारण लोग आपकी काफी प्रशन्सा करेंगे। धर्म-कर्म को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) : आज थकान का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम करने का मन नही करेगा। आज आपको योग और ध्यान का सहारा लेना चाहिये। व्यवसाय में आप कुछ नयी नीतियों पर काम करने का प्रयास करेंगे। लेकिन कुछ गम्भीर खामियाँ दिख सकती हैं। सरकारी काम में कामयाबी मिलेगी।

तुला राशि (Libra Horoscope): लापरवाही पूर्ण रवैया अपना उचित नहीं है। बौद्धिक प्रकृति के लोग आपसे सलाह लेने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। घर के उपकरणों को सुधरवाते रहें। आप लोगों की मनोदशा समझने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

साप्ताहिक राशिफल: अगले सात दिनों में इन राशियों काे लाभ ही लाभ, बस ये काम न करें

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) : आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जिन कार्यों में आपको आनन्द आता है,आप उसमें स्वयं को व्यस्त रखने का प्रयास करेंगे। स्वजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। दूसरों के झगड़ों को सुलझाने का भी आप प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope): आज तनाव में आ सकते हैं। परिस्थितियाँ कुछ नकारात्मक सी रहेंगी। आप जो नहीं चाहते हैं उन कार्यों में भी आपको संलग्न होना पड़ सकता है। धन से जुड़े मामलों को लेकर सावधान रहें। उधार लेन-देन आपको काफी नुकसान दे सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को अपने ऑफिस या कारखाने आदि में सुरक्षा पर ध्यान देना होगा।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) : आज मानसिक रूप से शान्ति महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपके अनुकूल रहेंगे। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। योग और जीवनशैली जैसे विषयों को लेकर आप काफी जागरूक रहेंगे। गठिया रोगियों के दर्द का निवारण हो सकता है। अधिकारी आपके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope): आज व्यवसायी अपने अपनी दुकान या शोरूम आदि में अग्नि आदि से सुरक्षा के मानकों पर ध्यान दें। आज आपको काम से ज्यादा प्रबन्धन पर ध्यान होगा। यात्रा के दौरान सेहत गड़बड़ हो सकती है। सजग होकर ही काम करने होंगे।

मीन राशि (Pisces Horoscope): आज परिजन आपके ऊपर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोग आज घर पर आराम करने का विचार बना सकते हैं। सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिये आप कुछ महंगे उत्पादों पर धन निवेश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Shani Dosh : शनि दोष को पहचानें इन 8 लक्षणों से

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifal

18 अक्टूबर 2025 का लव राशिफल: प्रेम में किसकी चमकेगी किस्मत, कौन होगा अपने पार्टनर के और करीब – जानें सभी 12 राशियों का प्यार भरा दिन

aaj ka arthik rashifal

धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 आर्थिक राशिफल: धन की बरसेगी वर्षा इन राशियों पर, जानें आज किसे होगा बड़ा फायदा

आज का राशिफल

धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 राशिफल: मेष से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत, किन्हें होगा धनलाभ

Ank Jyotish Rashifal

17 अक्टूबर 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल: भाग्य का नया मोड़, जानिए क्या कहता है आपका अंक आज

धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि

17 अक्टूबर 2025 राशिफल: धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों की किस्मत में बड़े बदलाव! जानें आज क्या कहता है आपका भाग्य

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि

17 अक्टूबर 2025 का दैनिक राशिफल – सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या कहता है?