दंतैल हाथी का प्रवेश महासमुंद वन रेंज में, बागबाहरा रोड से गुजरने वाले सावधान रहें, 13 गांव हाई अलर्ट में

महासमुंद. हाथी की उपस्थिति को लेकर वन विभाग द्वारा सोशल मीडिया पर अलर्ट जारी कर बागबाहरा रोड से गुजरने वाले लोगों को सावधान रहने कहा गया है। वन विभाग की ओर जारी अलर्ट के अनुसार

Written by: Admin

Published on: March 24, 2025

महासमुंद. हाथी की उपस्थिति को लेकर वन विभाग द्वारा सोशल मीडिया पर अलर्ट जारी कर बागबाहरा रोड से गुजरने वाले लोगों को सावधान रहने कहा गया है।

वन विभाग की ओर जारी अलर्ट के अनुसार एक दंतैल हाथी ने 24 मार्च को कोठारी और बार नवापारा रेंज से होते हुए वनमंडल महासमुंद जिला में प्रवेश किया है जो कि सुबह एनएच 53 को बार कर कक्ष क्रमांक 857, 858, 860, 59, 60, 61, 438, 62, 63 के सोरिद ओर गौरखेड़ा के आसपास के जंगल में विचरण कर रहा है।

जिसका वर्तमान लोकेशन कक्ष क्रमांक 860, 58, 59, 60, 63 के जंगल हैं। इसके चलते विभाग ने ग्राम लोहारडीह, घोघीबहार, बनसिवनी, सोरिद, चोरभट्ठी, गौरखेड़ा, दलदली, उमरदा, अरंड, मुडमार, पतेरापाली, सिरगिडी, झालखम्हरिया को हाईअलर्ट पर रखा गया है। वहीं अलर्ट ग्रामों में बोरियाझर, केशवा, खट्टी, कोना, बकमा, जीवतरा, धनसुली को रखा गया है। यहां के ग्रामीणों से सावधान रहने कहा गया है।

बताया गया है कि आसपास के ग्रामों में कोटवार द्वारा मुनादी करवा दिया गया है कि, कोई भी जंगल न जाएं, सतर्क रहे, हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना दें।

छेड़खानी का विरोध किया तो महिला के जेठ के साथ तीन लोगों ने कर दी मारपीट

Previous

ब्रिटिश ऑटो मेकर्स ने Royal Enfield Classic 650 की लॉन्चिग डेट बताई

Next

आज का राशिफल 25 मार्च 2025 : ये राशि शत्रुओं से सावधान रहें, नुकसान होने की आशंका