युक्तियुक्तकरण की नाकामी और प्राथमिक शिक्षकों को हाईस्कूल में पढ़ाने के आदेश का कड़ा विरोध

महासमुंद. छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, महासमुंद इकाई ने जिला शिक्षा अधिकारी, महासमुंद द्वारा हाल ही में जारी पत्र और राज्य सरकार...
HomeAstrologyमंगल की मार्गी चाल इन राशियों के लिए बनेगी मुसीबत, रहें सावधान

मंगल की मार्गी चाल इन राशियों के लिए बनेगी मुसीबत, रहें सावधान

WhatsApp Group Join Now

मंगल मार्गी 2025 Mangal Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों के सेनापति का दर्जा प्राप्त है। मंगल साहस और ऊर्जा के कारक हैं। लेकिन वक्री चाल से उनका प्रभाव कम हो जाता है और जैसे मंगल वक्री से मार्गी (सीधी चाल) चलते हैं तो प्रभाव बढ़ने लगता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार मंगल 07 दिसंबर, 2024 को वक्री अवस्था में चले गए थे। इसके बाद अब 24 फरवरी, 2025 सोमवार को 7.27 बजे मंगल मिथुन राशि में मार्गी होने वाले हैं।

यानी 80 दिनों के बाद मंगल ग्रह अपनी चाल में बदलाव करेंगे। मंगल ग्रह की चाल में बदलाव से कई राशियों को सावधान रहने की जरुरत है। यहां जानते हैं कौन- सी हैं वो राशियां

-

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों को इस अवधि में सावधान रहना होगा। आपके कार्य पूरे होते समय रूक सकते हैं। अपनी मान-प्रतिष्ठा का ख्याल रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से बहस न करें। लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल (Mangal Margi 2025) की सीधी चाल परेशानी पैदा कर सकती है। आर्थिक तंगी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। जॉब में कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। उधार की रकम वापस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना कष्टदायक हो सकता है।सेहत को लेकर सावधान रहें। जॉब को लेकर परेशान हो सकते हैं। यात्रा के दौरान समस्या का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को पढ़ाई के प्रति सजग रहना होगा।