Trending News

---Advertisement---

कलेक्टर ने राइस मिलर्स की बैठक ली, धान उठाव को लेकर दिए निर्देश

On: April 10, 2026
PRO
---Advertisement---

महासमुंद. कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान उठाव के संबंध में राइस मिलर्स एवं सहकारी बैंक शाखा प्रबंधकों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले में सुगम तरीके से धान उठाव के लिए निर्देशानुसार कार्य करने कहा है। बैठक में बताया गया कि जिले में 195 रजिस्टर्ड राइस मिलर्स है। उन्होंने सभी राइस मिलर्स को कस्टम मिलिंग के तहत चावल जमा करने के निर्देश भी दिए।

PRO

कलेक्टर विनय लंगेह ने शुक्रवार की शाम राइस मिलर्स की बैठक लेकर तेजी से उठाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान उठाव अंतिम चरण में है, अतः राइस मिलर्स तेजी के साथ उठाव सुनिश्चित करें। उन्होंने 15 अप्रैल तक समितियों में शेष धान 21 हजार मीट्रिक टन धान के उठाव के निर्देश दिए हैं। साथ ही एफसीआई और नान को चावल जमा करने के निर्देश दिए गए। ऐसे राइस मिलर जिनके द्वारा वर्ष 2024-25 का चावल जमा करने में विलंब किया जा रहा है, ऐसे मिलरों को कलेक्टर लंगेह ने निर्देशित किया है कि शेष चावल शीघ्र ही जमा करें अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही ऐसे मिलर जिनके द्वारा 20 से अधिक दिनों तक आबंटित स्टेक पूर्ण नहीं किया गया है उन्हें भी शीघ्र ही स्टेक पूर्ण करने कलेक्टर ने निर्देशित किया गया। उपार्जन केंद्रों में जिन मिलरों का डीओ जारी हुआ है उन्हें भी एक सप्ताह के अंदर धान का उठाव करने कहा गया। कलेक्टर ने मिलरों को वर्ष 2024-25 का चावल शासन द्वारा निर्धारित तिथि 30 अप्रैल 2026 तक जमा करने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने सहकारी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को समितियों में शेष बचे धान को उठाव के निर्देश दिए गए। प्रबंधकों को यूरिया के भंडारण के निर्देश दिए गए। इसके अलावा यूरिया के अवैध परिवहन और विक्रय पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पोर्टल में एंट्री करने के पश्चात ही वितरण के निर्देश दिए गए हैं। यूरिया का वितरण पॉस मशीन से ही किया जाए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर रवि साहू, जिला विपणन अधिकारी आशुतोष कोसरिया, जिला प्रबंधक (नान) विनोद बोधिचा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा एवं राइस मिलर्स मौजूद थे।

राजस्व पखवाड़ा 2026: महासमुंद जिले के 371 गांवों में लगे शिविर, हजारों मामलों का त्वरित समाधान

अवैध सागौन परिवहन पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, वाहन समेत लकड़ी जब्त

X(Twitter Link)

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now