महासमुंद. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ की गई कथित अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है तथा देशभर में इसका कड़ा विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में महासमुंद शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला के नेतृत्व में हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मुख्यमंत्री सरमा ने मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया, जो न केवल एक वरिष्ठ नेता बल्कि देश के करोड़ों दलितों का भी अपमान है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को अपने बयान के लिए तत्काल माफी मांगनी चाहिए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला के नेतृत्व में हुए पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से खल्लारी विधायक एवं जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव, पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, जिला प्रभारी हितेंद्र ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, शहर मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल, शहर महामंत्री निर्मल जैन, ग्रामीण अध्यक्ष अन्नु चंद्राकर, झलप-पटेवा ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू, खेमराज सिन्हा, देवनाथ साहू, शहर मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल, भूपेंद्र ठाकुर, गणेश शर्मा, जिला महामंत्री लक्ष्मण पटेल, दाऊलाल चंद्राकर, मोहित ध्रुव, समीम खान, विजय बंजारे, हीरा बंजारे, संजय शर्मा, जसबीर ढिल्लो, अमर चंद्राकर, डॉ एजाज नकवी, नितेंद्र बैनर्जी, डॉ तरुण साहू, लक्ष्मी देवांगन, ममता चंद्राकर, ब्रिजेन बंजारे, दशोदा ध्रुव, साक्षी ध्रुव, लक्ष्मी सोनी, गिरीश पटेल, देवेश शर्मा, मेहुल सूचक, तबरेज खान, राजेश नेताम, अरिन चंद्राकर, अनुराग चंद्राकर, लीलू साहू, गंगाराम पटेल, भोलेनाथ गंधर्व, संतोष धीवर, मानिकराम साहू, शाहबाज राजवानी, बिट्टू साहू, तिकेश्वर दारा साहु, अनिश राजवानी, शहजान पाशा, मुकुंद सिन्हा, वाजिद खान, हार्दिक सोना, भरत ठाकुर, हर्षित चंद्राकर, राजू साहू, खोम सिन्हा, लेड़गा राम साहू, रौशन पटेल, आलोक नायक, जगत देवदास, लोकेश साहू, मंसूर खान आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर ने राइस मिलर्स की बैठक ली, धान उठाव को लेकर दिए निर्देश
राजस्व पखवाड़ा 2026: महासमुंद जिले के 371 गांवों में लगे शिविर, हजारों मामलों का त्वरित समाधान
अवैध सागौन परिवहन पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, वाहन समेत लकड़ी जब्त