Trending News

---Advertisement---

क्रूरतापूर्वक मवेशियों का परिवहन, दो लोगों पर कार्रवाई

On: April 13, 2026
crime news
---Advertisement---

महासमुंद. वाहन में क्रूरतापूर्वक मवेशियों को ठूंसकर परिवहन किए जाने के मामले में बसना पुलिस ने दो लोगों पर कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 बैलों को बरामद किया।

crime news

पुलिस ने बताया कि मुखवीर से सूचना मिली कि दो छोटा हाथी वाहन मे मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ठूंसकर वाहन में जबरन भरकर बडेसाजापाली तरफ से ओडिशा कत्लखाना ले जाया जा रहा है। इसके बाद बडेसाजापाली रोड ग्राम झारबंद भंवरपुर पहुँचने पर दो छोटा हाथी वाहन में 02-02 मवेशियो को ठूंस-ठूंसकर जबरन भरकर क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा था। वाहन को रोककर पूछने पर संदेही  अपना नाम छोटू सिंह राजपूत पिता लखन सिंह राजपूत (45 वर्ष) भटगांव एवं देवशरण राजेत्री पिता दरशराम राजेत्री (25 वर्ष) भटगावं थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ़ का रहने वाला बताए।

आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 04 नग बैल लाल एवं सफेद रंग के कीमत करीबन 100000 रुपए व दो वाहन, मोबाइल कुल रकम 676000 रुपए को जब्त किया गया। मामले में आरोपियो के विरूद्ध धारा 4 ,6, 10 पशु क्रूरता अधिनियम 2004 के तहत कार्रवाई की गई।

रायपुर में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन: 1000 किलो से ज्यादा पनीर नष्ट, फैक्ट्रियों पर छापा

Weather Update: अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी की मार, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें किन राज्यों में लू का अलर्ट

https://www.threads.com/@baba.post.338

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now