Trending News

---Advertisement---

मोबाइल को लेकर हुए विवाद में प्राणघातक हमला, 4 महीने बाद दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

On: April 13, 2026
Crime
---Advertisement---

महासमुंद. बीते साल दिसंबर में ग्राम कोचर्रा एक व्यक्ति के ऊपर प्राणघातक हमला करने के बाद से फरार दो नाबालिगों सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Crime

पुलिस ने बताया कि 04/12/2025 को मोबाईल ले जाने की बात को लेकर प्रीतम ध्रुव को आरोपी रामकुमार यादव व उसके पुत्र के द्वारा गाली गलौज कर मारपीट व अपचारी बालक द्वारा सब्जी काटने वाले चाकू से हत्या करने की नीयत से उसके पीठ में प्राण घातक हमला कर जख्मी कर दिया था। मामले में प्रार्थी भागीरथी ध्रुव पिता महेंद्र सिंह ध्रुव (29 वर्ष) निवासी ग्राम कोचर्रा की रिपोर्ट पर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 238/2015 धारा 109, 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान आरोपी व अपचारी बालक फरार चल रहे थे। 13 अप्रैल को आरोपी रामकुमार यादव व अपचारी बालकों से पूछताछ करने पर उन्होंने प्रीतम ध्रुव पर चाकू से प्राणघातक प्रहार करना बताया और अपचारी बालक द्वारा घटना में प्रयुक्त एक सब्जी काटने वाली चाकू को पेश करने पर जब्त किया गया है। मामले में आरोपी रामकुमार यादव पिता गणेश राम यादव (40 साल) निवासी कोचर्रा थाना पिथौरा जिला महासमुंद को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है, वहीं दो अपचारी बालकों को बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर के विधि सम्मत कार्रवाई किया गया।

किराना दुकान संचालक से 20 हजार रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त

क्रूरतापूर्वक मवेशियों का परिवहन, दो लोगों पर कार्रवाई

रायपुर में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन: 1000 किलो से ज्यादा पनीर नष्ट, फैक्ट्रियों पर छापा

Weather Update: अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी की मार, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें किन राज्यों में लू का अलर्ट

https://www.threads.com/@baba.post.338

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now