---Advertisement---

बाइक सवारों से 5 लाख का गांजा बरामद

On: April 16, 2026
Crime
---Advertisement---

महासमुंद. बाइक से गांजा का अवैध परिवहन कर रहे दो लोगों पर बसना पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से 5 लाख रुपए का 10 किलो गांजा बरामद किया गया है।

Crime

पुलिस के अनुसार पलसापाली बेरियर में वाहन चेकिंग के दौरान वाहन लाल काला रंग का पल्सर NS 125 क्रमांक CG10BV9853 में दो व्यक्ति बैठकर आये, जिन्हें रोका गया। मोटर सायकल चालक का नाम पता पुछने पर अपना नाम भोजराज उर्फ रामू ठाकुर पिता विनोद ठाकुर (20 वर्ष) वार्ड नं 03 टिकरीपारा राम नगर रोड तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छग व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम आकाश उर्फ अक्कु ठाकुर पिता रवि सिंह ठाकुर (20 वर्ष) वार्ड नं 03 टिकरीपारा राम नगर रोड तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छग का रहने वाला बताए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10.100 किग्रा गांजा, कीमत 5,00000 रूपए को बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन लाल काले रंग का पल्सर NS 125 क्रमांक CG10BV9853 कीमत 50,000 रूपया, दो नग विवो कंपनी का मोबाईल कीमत 10,000 रूपए कुल 5,60,000 को बरामद किया गया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (ख)(ii)(ख) नार एक्ट के तहत कार्रवाई की गई

X(Twitter Link)

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now