Trending News

---Advertisement---

महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना के 1 लाख 57 हजार 359 हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण

On: April 27, 2026
pro Mahtari Vandan Yojana e-KYC Mahasamund
---Advertisement---

महासमुंद.  जिले में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हितग्राहियों का ई-केवाईसी  का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी टिक्वेन्द्र जटवार ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ इस अभियान के तहत जिले में कुल 3 लाख 3 हजार 808 हितग्राहियों का ई-केवाईसी किया जाना निर्धारित है। अब तक 1 लाख 57 हजार 359 हितग्राहियों का ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है, शेष 1 लाख 46 हजार 449 हितग्राहियों का ई-केवाईसी 30 जून 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जटवार ने बताया कि शेष हितग्राहियों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में चयनित ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालय भवनों में वीएलई के माध्यम से विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक हितग्राही सुविधाजनक तरीके से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कर सकें।

उन्होंने बताया कि जिन हितग्राहियों के आधार से संबंधित त्रुटियां थीं, उनका निराकरण राज्य स्तर पर ऑटो करेक्शन के माध्यम से कर दिया गया है। अब किसी भी हितग्राही को त्रुटि सुधार के लिए परियोजना या जिला कार्यालय जाने अथवा आवेदन पत्र भरने की आवश्यकता नहीं है।

हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे किसी भी भ्रामक जानकारी के आधार पर कार्यालयों में अनावश्यक भीड़ न लगाएं और अपने नजदीकी शिविर में जाकर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराएं। यदि किसी हितग्राही का ई-केवाईसी रिजेक्ट हो जाता है, तो वे दो दिन बाद पुनः प्रयास करें, क्योंकि इस अवधि में प्रोफाइल स्वतः अपडेट हो जाती है। उन्होंने बताया कि त्रुटि सुधार केवल उन्हीं मामलों में किया जाएगा, जिनमें जेंडर (लिंग) संबंधी त्रुटि पाई जाती है। जेंडर सुधार के बाद संबंधित हितग्राही को पुनः ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराना आवश्यक होगा। 

IPL सट्टा पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रायपुर और बेमेतरा से 6 सटोरिए गिरफ्तार

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया फैसला

Collector Mahasamund

बारिश की स्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Chhattisgarh

तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त; नारायणपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ बाढ़ मॉक ड्रिल 2026

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की बड़ी तैयारी, 18 अगस्त को टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल

UPI Transaction Charge

UPI Transaction Charge: क्या अब मुफ्त UPI पेमेंट का दौर खत्म होने वाला है? जानिए नए कानून का पूरा सच

IND vs SL

IND vs SL: शुभमन गिल की चोट के बाद केएल राहुल ने संभाली कप्तानी, वॉर्मअप टेस्ट में टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी