Trending News

---Advertisement---

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश, चयन परीक्षा 10 मई को

On: May 4, 2026
Entrance Exam
---Advertisement---

महासमुंद. प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया 09 मई 2026 तक जारी रहेगी।

प्राक्चयन परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को प्रातः 09.30 बजे से 10 बजे तक ओएमआर शीट भरने का समय दिया जाएगा। इसके पश्चात परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail पर डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट एवं जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

8th Pay Commission Update 2026: जानिए 3.83 फिटमेंट फैक्टर से कितना बढ़ सकता है वेतन और पेंशन?, क्या होगी न्यूनतम सैलरी?

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया फैसला

Collector Mahasamund

बारिश की स्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Chhattisgarh

तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त; नारायणपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ बाढ़ मॉक ड्रिल 2026

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की बड़ी तैयारी, 18 अगस्त को टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल

UPI Transaction Charge

UPI Transaction Charge: क्या अब मुफ्त UPI पेमेंट का दौर खत्म होने वाला है? जानिए नए कानून का पूरा सच

IND vs SL

IND vs SL: शुभमन गिल की चोट के बाद केएल राहुल ने संभाली कप्तानी, वॉर्मअप टेस्ट में टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी