Trending News

---Advertisement---

ढाबा से देशी शराब बरामद, एक आरोपी पर कार्रवाई

On: May 4, 2026
Crime
---Advertisement---

महासमुंद. ढाबा में शराब बेचने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पिथौरा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी शराब बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि गिरी ढाबा ग्राम जामपाली में चंदन कुमार गिरी नाम का व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। जब पुलिस ढाबा में पहुंची तो वहां एक व्यक्ति मिला, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिस पर उसने अपना नाम चंदन कुमार गिरी पिता दिनेश्वर गिरी (34 वर्ष) वर्तमान पता गिरी ढाबा जामपाली थाना पिथौरा स्थायी पता वार्ड नं0 04 भादा मुरली थाना हरसिधी जिला मोतीहारी बिहार होना बताया।

तलाशी के दौरान ढाबा से 40 पौवा शोले देशी प्लेन शराब कीमत 3200 रुपए को बरामद किया गया। मामले में आरोपी के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now