महासमुंद. नेशनल हाईवे 53 में काठी ढाबा के पास पिथौरा में सड़क किनारे खड़े एक मेटाडोर के पीछे से बोलेरो वाहन टकरा गई। घटना में बोलेरो में सवार एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक जितेंद्र यादव पिता स्व. दर्शन यादव (17 वर्ष) निवासी बरेकेलकला थाना पटेवा की मर्ग जांच की गई। जांच में पाया गया कि मृतक जितेंद्र यादव 5 मई को बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 04 पीजेड 7872 से ओडिशा से माल खाली कर रायपुर जा रहा था, जब वह शाम 06 बजे नेशनल हाईवे 53 काठी ढाबा के पास पिथौरा पहुंचा था, तभी उसकी वाहन सड़क किनारे बिना संकेत दिए खड़े आईचर वाहन क्रमांक सीजी 07 सीके 9794 से पीछे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
एक्सीडेंट में जितेंद्र के चेहरे, बांये पैर, सीना, बांये कंधे, बांये हाथ में गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मामले में आरोपी आईचर वाहन क्रमांक सीजी 07 सीके 9794 के चालक के खिलाफ धारा 106(1), 285 बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
मादा नीलगाय अवैध शिकार मामला, तीन फरार आरोपियों ने किया समर्पण







