Trending News

---Advertisement---

मादा नीलगाय अवैध शिकार मामला, तीन फरार आरोपियों ने किया समर्पण

On: May 7, 2026
मादा नीलगाय अवैध शिकार मामला
---Advertisement---


महासमुंद. शासन के मंशानुरूप अवैध शिकार के प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किए जाने की दिशा में वन विभाग निरंतर सक्रिय है।

इसी क्रम में 7 मई 2026 को वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत परिवृत्त पूर्व पिथौरा के परिसर सुखीपाली में कक्ष क्रमांक 234 के समीप शांतिनगर (सुखीपाली) में दिनांक 04 मई को हुए वन्यप्राणी मादा नीलगाय अवैध शिकार के प्रकरण में ग्राम शांतिनगर सुखीपाली निवासी फरार मुख्य आरोपी ईश्वर राणा वल्द मनीराम राणा जाति कुम्हार, टंकधर वल्द सीताराम जाति सतनामी एवं विद्याधर वल्द ललित प्रधान उम्र 50 वर्ष द्वारा वन परिक्षेत्र कार्यालय पिथौरा में आत्मसमर्पण किया गया।

आत्मसमर्पण उपरांत आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उक्त प्रकरण में एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

उक्त कार्यवाही मयंक पांडेय वनमंडलाधिकारी, सामान्य वनमंडल महासमुंद के आदेशानुसार तथा डिम्पी बैस, संयुक्त वनमंडलाधिकारी, उप वनमंडल पिथौरा के मार्गदर्शन में एवं सुखराम निराला, वन परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा के निर्देशन में संपादित की गई। इस कार्यवाही में ललित कुमार पटेल (वनपाल, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व पिथौरा), कोकिलकांत दिनकर (वनरक्षक), पुष्पा नेताम (वनरक्षक), वीरेन्द्र बंजारे वनरक्षक, प्रभा ठाकुर वनरक्षक सहित अन्य वन कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों का विशेष सहयोग रहा।

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया फैसला

Collector Mahasamund

बारिश की स्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Chhattisgarh

तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त; नारायणपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ बाढ़ मॉक ड्रिल 2026

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की बड़ी तैयारी, 18 अगस्त को टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल

UPI Transaction Charge

UPI Transaction Charge: क्या अब मुफ्त UPI पेमेंट का दौर खत्म होने वाला है? जानिए नए कानून का पूरा सच

IND vs SL

IND vs SL: शुभमन गिल की चोट के बाद केएल राहुल ने संभाली कप्तानी, वॉर्मअप टेस्ट में टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी